देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन सैन्य धाम उत्तराखंड को मेरा प्रणाम और बाबा केदार के जयकारे के साथ किया. उन्होंने कहा की बाबा केदार के आशीर्वाद से पांच सालों में मैंने देश को आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत आरक्षण हमने दिया. कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने ढकोसला पत्र जारी किया है. पीएम मोदी ने हरेला और नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं.
वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा हमने हल किया. 40 सालों से सैना के जवान मांग करते रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया.कांग्रेस ने वन रैंक वन पैंशन को अटकाये रखा.पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मां गंगा को मैला किया और हमने माँ गंगा को साफ़ करने का काम किया. कांग्रेस इज तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को करपशन चाहिए, करप्शन को कांग्रेस. कांग्रेस के राज में विकास वैंटिलेटर पर रहता है. आपका ये चौकीदार हैलीकॉप्टर घोटाले के कुछ दलालों को दुबई से उठाकर ले आया था. ईटली के स्पेशल मामा और दूसरे दलालों से एजेंसियों ने कई दिन पूछताछ की. कांग्रेस के राज में लोग इस आस में रहते हैं कि कौन कितना ज्यादा घोटाला कर सकता है. देश का ऐसा कई संसाधन नहीं है जो इनकी लूट से बच पाया है. इसमें भी नामदार परिवार का नाम सबसे ऊपर है.
कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर सेना के जवान को सुरक्षा नहीं मिलेगी तो कौन मां अपने बेटे को सीमा पर भेजेगी. आपके घोषणा पत्र को लानत है. यह पाप है. जान दांव पर लगाने वाले हमारे सैनिकों का हौसला तोड़ने का काम कांग्रेस कर रही है. कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ है. सेना के जवानों की सुरक्षा जरूरी है.
पीएम मोदी ने पुलवामा में शहीद हुए शहीद मोहन लाल रतूड़ी, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को याद करते श्रद्धांजलि दी और सलाम किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक धाम भी है। उन्होंने संबोधन की शुरुआत भी सैनिक धाम को प्रणाम करते हुए की।

0 Comments