Header Ads Widget

Responsive Advertisement

EXCLUSIVE : ADR का खुलासा: रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में उत्तराखंड सरकार फिसड्डी

  • प्रदीप रावत (रवांल्टा)
एसोसिएशन फाॅर डेमोक्रटिक रिफार्मस (एडीआर) ने देशभर में चुनावी मुद्दों को लेकर सर्वे किया है। सर्वे से पता चलता है कि जनता के मुद्दों पर केंद्र से लेकर राज्य सरकारों का प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा है। एडीआर की ओर से यह सर्वे देश की 534 संसदीय सीटों पर किया गया है। उत्तराखं डमें सर्व किया गया। इस सर्वे को उत्तराखंड सवेक्षण रिपोर्ट 2018 नाम दिया गया है। सर्वे में सबसे बड़ी बात यह निकलकर आई है कि जो 10 महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, उन सभी में सरकार ने औसत से भी नीचे का प्रदर्शन किया है। 
जनता ने सर्वे में राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार को 46.80 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रखा है। दूसरे स्थान पर 34.60 प्रतिशत के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता बताया। पेयजल 30.50, अच्छी सड़कें 28.34, बेहतर परिवहन 27.35, खेती के लिए पानी 26.40, कृषि लोन 25.62, कृषि उत्पादों का अधिकतम मूल्य 25.41, बीज और उर्वरकों पर सब्सिडी 25.06 और बेहतर कानून व्यवस्था को 23.95 प्रतिशत लोगों ने पहली प्राथमिकता बताया है।
                                                 --------------------------------------
उत्तराखंड की बात करें तो मतदाताओं के साफतौर पर तीन प्रमुख मसले हैं। जिनमें रोजगार के बेहतर अवसर 51.61 प्रतिशत, बेहतर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 41.85 और 30.54 प्रतिशत लोगों ने आसान कृषि ऋण की उपलब्धता को अपनी उच्च प्राथमिकताओं में रखा है। मतदाताओं ने सरकार के प्रदर्शन का आंकलन किया है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर सरकार को पांच में से आधो नंबर मिले हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य को लेकर भी लगभग आधे नंबर मिले हैं, लेकिन कृषि लोन के मामले में सरकार को आधे से भी काम नंबर मिले हैं, जो सरकार के दावों को उलट है।
अगर ग्रामीण उत्तराखंड की बात करें तो यहां प्रदेश की असल स्थिति साफ नजर आती है। लोगों ने रोजगार के बेहतर अवसर को 47 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रखा है। कृषि लोन को 44 प्रतिशत और कृषि के लिए बिजली की पलब्धता को 42 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रखा है। रोजगार, कृषि लोन और खेती के लिए बिजली को लोगों ने औसत ये भी रेंटिंग दी है। यहां जनता ने सरकार के दावों की पोल को खोलकर रख दिया। इसके अतिरिक्त सरकार ने ग्रामीण उत्तराखंड में बीज/उर्वरकों के लिए कृषि सब्सिडी बेहतर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर मतदाताओं ने सरकार को औसत से भी कम नंबर दिए हैं। 
                    ---------------------------
उत्तराखंड में शहरी मतदाताओं के लिए तीन प्राथमिमकताएं रोजगार के बेहतर अवसर को 61 प्रतिशत, बेहतर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 50 प्रतिशत और यातायात 47 प्रतिशत लोगों यातायात को अपनी प्राथमिकता में रखा है। सर्वे बताता है कि लोग रोजमर्रा के जीवन और महत्वूपर्ण चीजों को लेकर गंभीर हैं। उनकी अपनी प्राथमिकताएं हैं। जिन पर सरकार ज्यादा ध्यान देती नजर नहीं आ रही है। इस सर्वे में 68 प्रतिशत ग्रामीण और 32 फीसदी शहरी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया। 68 प्रतिशत ही पुरुष और 32 प्रतिशत महिलाओं ने हिस्सा लिया है। एडीआर ने सर्वे में 67 प्रतिशत सामान्य, 18 प्रतिशत एससी, 13 फीसदी ओबीसी और 2 प्रतिशत एसटी वर्ग के लोगों को शामिल किया गया।

Post a Comment

0 Comments