Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राजनीतिक गलियारों में तैरता सवाल...आखिर कहां हैं महाराज...?

देहरादून: इन दिनों लोकसभा चुनाव को शोर हर ओर सुनाई दे रहा है। पहले चरण के मतदान के लिए भी कम ही समय बचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस पूरा जोर लगाए हुआ है। भाजपा ने पौड़ी लोकसभा सीट को अपनी प्रतिष्ठा बना लिया है। इस सीट को भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चार बार पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के लिए सभाएं कर चुके हैं। लेकिन, एक सवाल राजनीतिक गलियारों में कुलांचे मार रहा है कि आखिर क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज नदारद हैं। ये सवाल सतपुली में हुई सीएम की रैली के दौरानी खासी चर्चाओं में भी रहा। इस मामले में कांग्रेस के कविंद्र इष्टवाल ने भाजपा से सवाल किए हैं। 


दरअसल, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सतपाल महाराज के बीच की दूरियों को खुद सतपाल महाराज और सीएम भले कितना ही झुठलाते रहें। लेकिन, उनके बीच का फासला दूर से ही नजर आ जाता है। उनके बीच का फासला किसी गहरी खाई की तरह साफ दिखता है। सतपाल महाराज पार्टी के स्टार प्रचारक हैं, लेकिन उनका अपने गृह क्षेत्र अपनी विधानसभा में अब तक एक भी दौरा नहीं हुआ। लोग इसको लेकर भाजपा से सवाल कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता अपनी नाराजगी जाहिर भी कर चुके हैं। 

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि दो अप्रैल को सीएम ने अपने गृह क्षेत्र की नगर पंचायत सतपुली में रैली की, लेकिन उनके पास क्षेत्र वासियों के पास बताने के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने जो भी घोषणाएं कि एक अपने गांव की सड़क के अलावा कुछ भी पूरा नहीं हुआ। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री क्षेत्र से गायब हैं। सरकार और मुख्यमंत्री बताए कि उन्होंने क्षेत्र में क्या काम किए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का क्षेत्रीय विधायक ही क्षेत्र से गायब हो, उनसे विकास की क्या उम्मीद कर सकते हैं। कविंद्र इष्टवाल ने दावा किया कि पौड़ी लोकसभा सीट से मनीष खंडूड़ी की जीत तय है। 

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि चुनाव आयोग के अधिकारी मानमानी कर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की गाड़ी से पार्टी का झंडा उतार कर ले गए। मनीष खंडूड़ी की गाड़ी के चालक का लाइसेंस भी जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि अधिकारी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। ये पूरी तरह गलत है।
कविंद्र इष्टवाल ने यह भी आरोप कगाया कि सरकार जिस आयुष्मान योजना की बात कर रही है, वह लोगों के काम नहीं आ रही है। कोई भी अस्पताल कार्ड को नहीं मान रहा है। लोगों को सरकार बरगलाने का काम कर रही है। जनता से झूठ बोला जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments