Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इतिहास की नजर से जानें क्या है : AFSPA

AFSPA... 
क्या आप जानते हैं कि AFSPA यानि Armed Forces (Special Powers) Acts क्या है। 1937 में बर्मा के भारत से अलग होने से पहले तमिलनाडु के चेट्टियार समुदाय के  वर्मा (मायन्मार) की अर्थव्यवस्था और लोक सेवा में वर्चस्व के बाद बर्मा के यंग मैन बुद्धिस्ट एसोशिएशन ने चैटियार समुदाय के शोषण से तंग आकर चैटियार समुदाय के साथ ही भारतीय मजदूरों और ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध व्यापक आंदोलन शुरू दिया। ब्रिटिश सत्ता को इस आंदोलन के प्रभाव से बचाने की गरज से 1937 में वर्मा का नियंत्रण ब्रिटिश इंडिया से अलग कर दिया और बर्मा के साथ भारतीय  सीमा पर खुली आवाजाही भी प्रतिबंधित हो गई।

भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिन्हें हम सेवन सिस्टर "आसाम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय,अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम नागालैंड" नाम से जानते हैं। जिनकी सांस्कृतिक एकता भारत के बजाय बर्मा  के साथ ज्यादा रही है। उन्होंने भी खुद को प्रारंभ से ही भारतीय गणतंत्र में असहज महसूस किया और इन केंद्र शासित प्रदेशों ने अलग-अलग सशस्त्र संगठनों के द्वारा भारतीय संघ के विरुद्ध अपना सशस्त्र विद्रोह प्रारंभ कर दिया गया। जो राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल तक देखा गया। आजादी के पहले दशक में संपूर्ण पूर्वोत्तर हिंसा की चपेट में था। 


पूर्वोत्तर राज्यों में शांति बहाली के उद्देश्य से 1 सितंबर 1958 को भारतीय संसद द्वारा "सशस्त्र सेनाओं को विशेष अधिकार अधिनियम" A F S P A पारित किया
। जिसके तहत भारतीय गणराज्य के किसी क्षेत्र विशेष को डिस्टर्ब एरिया घोषित करने के बाद उस क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून का शासन लागू करने के उद्देश्य से सशस्त्र सेनाओं को विशेष अधिकार प्रदान किए गये। इस अधिनियम की धारा 3 में यह प्रावधान है कि जिस क्षेत्र को डिस्टर्ब एरिया घोषित किया जाए। उस संबंधित राज्य की विधानसभा से भी इस आशय का प्रस्ताव अनुमोदित किया जाना आवश्यक है। 

प्रभाव एवं प्रक्रिया :
 
इस अधिनियम के लागू होने के बाद सेना के एक अधिकारी को डिस्टर्ब एरिया में इस कानून को लागू कराने का नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है, जिसमें अर्ध न्यायिक शक्तियां भी निहित होती हैं। जिसके तहत गोली चलाने, तलाशी लेने, बल प्रयोग करने की विशेष शक्तियां सेना को प्राप्त होती हैं। जो राज्य पुलिस के समन्वय के साथ इन्हें लागू करती है। इस प्रक्रिया में दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधान स्वत: निलंबित हो जाते हैं। पंजाब के आतंकवाद के समय यह विशेष कानून पंजाब में भी अप्रैल 1983 सेलागू रहा। जहां वर्ष 1997 के बाद इसे हटा दिया गया। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर को लेकर यह कानून विशेष चर्चा में है, जहां से जुलाई 1990 के उपरांत, जब कश्मीर में नए दौर का अलगाववादी आतंकवाद प्रारंभ हुआ था, इसे लागू किया गया। जम्मू-कश्मीर की चुनी हुई सरकारें और अलगाववादी संगठन समय-समय पर इसे हटाने की मांग करते रहे हैं। इस कानून के विरोध में इरोम शर्मिला ने 16 वर्ष तक लगातार भूख हड़ताल की। पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में यह कानून अब हट चुका है। त्रिपुरा में मई 2015 में, मेघालय में 1 अप्रैल 2018 से यह कानून हटा दिया गया। इस कानून के संबंध में यह भी मिथक रहा है कि इस कानून के हटने के बाद ही डिस्टर्ब एरिया में शांति की प्रक्रिया बहाल हुई है। मार्च 2012 मे संयुक्त राष्ट्र संघ इस कानून के विरोध में भारत को एडवाइजरी जारी कर चुका है।
By...P.K SHAHA


Post a Comment

0 Comments