देहरादून: इमानदार और सकतारात्मक पत्रकारिता का दौर लगभग समाप्त हो चला है। खासकर पत्रिकाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे दौर में उत्तरजन टुडे ने सकारात्मक और इमानदार पत्रकारिता की उम्मीद जगाई है। अपने इमानदार मिशन को लेकर पत्रकारिता करती पत्रिका और उनकी पूरी टीम ने बहुत कम समय में पाठकों के दिलों में अपनी मजबूत जगह बनाई है। उत्तरजन टुडे ने अपने शानदार तीन साल पूरे कर लिए हैं।
उत्तरजन टुडे पत्रिका ने पत्रकारिता के सरोकार और सकारात्मकता के साथ इमानदारी का मेल बनाकर काम शुरू किया। उसीका नतीजा है कि जिस दौर में पत्रकारिता का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पत्रिकाएं या तो दम तोड़ रही हैं या फिर पत्रकारिता के मानदंडों को दरकिनार कर ब्लैकमेलिंग को अपना हथियार बना लिया। उस दौर में उत्तरजन टुडे की टीम ने पत्रकारिता के वास्तविक मानदंडों पर खुद को साबिता किया है। संपादक पीसी थपलियाल से लेकर पूर्व आईएएस पांगती जी और दूसरे सीनियर रिटायर्ड अधिकारियों ने इस पत्रिका को अपने-अपने योगदान से आगे बढ़ाने का काम किया।
पत्रिका की अहम बात बाकी है। उसकी रीढ़ हैं वरिष्ट पत्रकार गुणानंद जखमोला। वो जो करते हैं और लिखते हैं, डंके की चोट पर करते हैं। वो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। साथ में काम करने वालों को कैसे साथ लेकर चला जाता है। इस बात को उनसे सीखा जा सकता है। उनके पीछे एक ऐसा रिकार्ड जुड़ा है, जिसको लेकर वो हमेशा लोगों के चहेते रहे। जिस भी संस्थान में रहे। साथ काम करने वाले साथियों के लिए लड़ते रहे। बगावती तेवर के गुणानंद जखमोला के यही गुण उनको सबसे अलग बनाते हैं। सबका चहेता भी।
पत्रिका के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया, वो शानदार था। कार्यक्रम में जो भी लोग आए थे, सभी किसी ना किसी रूप में सीधेतौर पर पत्रिका से जुड़े हुए थे। उसमें पत्रकार से लेकर नौकरशाह, नेता, व्यवसायी से लेकर स्कूल में पढ़ने वाली छोटी बच्ची तक सभी शामिल थे। पत्रिका के साथ जहां बुजुर्गों का आशीर्वाद है। युवाओं का जोश। दोस्तों का साथ। परिवार का सहयोग। बुद्धीजीवियों के ज्ञान का पुंज है। वहीं, उत्तराखंड के जमीनी सवालों के लिए लड़ने वाले आंदोलनकारी और जिनके गीतों में उत्तराखंड की आत्मा बसती है। ऐसे गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का मार्गदर्शन और सानिध्य भी साथ-साथ चल रहा है। आप खुद ही तय कर सकते हैं कि उत्तरजन टुडे क्यों अलग और खास है।

0 Comments