Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अजहर मसूद का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे 10 लाख

लक्सर: इस वक्त देशभर में देशभक्ति उबाल मार रही है। इस मौके को नुता भुनाने और खबरों में बने रहने के लिए भी कर रहे हैं। आए दिन अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने एक बार फिर बयान दिया है। जिसके बाद वो फिर से चर्चाओं में हैं। उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर मसूल का सिर कलम कर लाने वाले को 10 लाख रुपये को इनाम देने का ऐलान किया है। 


लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वायु सेना ने अपने रण कौशल का परिचय दिया है। साथ ही यह भी बता दिया है कि वह जब चाहे इसी तरह पूरे पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर सकते हैं। 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का सिर काटकर लाने वाले को दस लाख रुपए ईनाम दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही कहा कि अगर अब भी पाकिस्तान आतंक की फसल तैयार करना बंद नहीं करेगा, तो सेना को मजबूर होकर बड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments