देहरादून: भाजपा में संजय कुमार के मी-टू मामले में फंसने के बाद कई तरह के वीडियो और आॅडियो आए दिन सामने आ रहे हैं। लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद भाजपा की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत का आॅडिया और विडीयो सामने आया है, जिसमें पीड़िता को सेटलमेंट करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि पूरे मामले में श्याम पंत ने कहा है कि सौदेबाजी जैसी कोई बात उनसे नहीं हुई है। उन्होंने बस इतना कहा है कि जिसने गलत काम किया था। उसे सजा मिल चुकी है, इस मामले में दूसरे लोगों को बदनाम तक करा।
मामले का रफादफा करने के लिए युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने हाल ही एक होटल में मुलाकात करके पीड़िता से मुलाकात कर उसे अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। पंत ने इस मीटिंग की खुफिया वीडियो रिकॉर्डिंग कराई तो, पीड़िता ने भी पूरी बातचीत को गुपचुप तरीके से टेप कर लिया। बातचीत का यह वीडियो सोमवार को वायरल होने से नया बखेड़ा खड़ा होता नजर आ रहा है।
दरअसल, पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देहरादून श्याम पंत और पीड़िता की एक मीटिंग एक रेस्टोरेंट में हुई। आॅडियो में श्याम पीड़िता को समझा रहे हैं कि इस प्रकरण से जुड़े दूसरे नामों को पुलिस के आगे सार्वजनिक न करे। उसने यह भी कहा कि पार्टी की इससे बदनामी होगी, जिससे शिकायत थी उसे पार्टी ने बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि खबर है कि पीड़िता को कई तरह के आफर दिये गए।
पीड़िता ने कहा कि पार्टी ने भले संजय कुमार को बाहर निकाल दिया, लेकिन मुझे पता है कि संजय देहरादून में ही है। जबकि श्याम पंत कह रहे हैं कि संजय देहरादून में नहीं हैं। इसके बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। जो दो माबाइल श्याम पंत ने पीड़िता को दिए हैं। उनमें एक पर ट्रू कालर पर श्याम पंत का नाम दिखा रहा है। जबकि दूसरे पर सुनील उनियाल गामा का नाम दिखा रहा है।

0 Comments