देहरादून: मशरूम को लेकर उत्तराखंड में दीवानगी देखने को मिल रही है। मशरूम की इस दीवानगी को दिव्या रावत हर दिन नए आयाम पर पहुंचा रही हैं। कीड़ा जड़ी चाय के बाद मशरूम मसाला और अब मशरूम पार्टी के जरिए दिव्या मशरूम से बनने वाले विभिन्न तरह के पकवानों को लाॅच करने जा रही हैं। इसके लिए 12 जनवरी को मशरूम पार्टी देने जा रही हैं, इस पार्टी में 1,500 से 2,000 हजार तक लोग शामिल हो सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मशरूम के जरिए लोगों को मशरूम से रोजगार के गुर सिखाना और अवसर उपलब्ध कराना है। पार्टी ब्लेसिंग फार्म डेकोरेटर्स में दी जाएगी। पार्टी में पूर्व सीएम हरीश रावत मेजबान की भूमिका में नजर आएंगे।
मशरूम पार्टी में मशरूम नूडल, मशरूम शूप, मशरूम चाट, मशरूम पकौड़े, मशरूम पुलाव का आनंद ले सेकेंग। साथ ही रवांई के लाल चावल, काली दाल और गहत की दाल का स्वाद भी ले सकेंगे। उत्तराखंड में यह खास पार्टी है। ऐसी पार्टी पहली बार हो रही है, जिसमें ज्यादातर पकवान मशरूम से बनाए जाएंगे।
उत्तराखंड की युवा ब्रांड एंबेस्डर और मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने एक नई पहल की है। दिव्या ने मशरूम को रोजगार से जोड़कर नए आयाम स्थापित किए हैं। दिव्या ने मशरूम के जरिए लोगों के सामने रोजगार के कई नये माध्यम लाकर खड़े कर दिए हैं। लोग के पास मशरूम का अचार बनाने से लेकर कई तरह के पकवान और प्रोडक्ट तैयार कर स्वरोजगार खड़ा कर सकते हैं।

0 Comments