देहरादून: मशरूम का नाम आज हर जुबां पर है। उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में मशरूम लोगों के रोजगार का जरिया बना है। उसका श्रेय जाता है दिव्या रावत को। दिव्या ने मशरूम को एक के बाद एक नए रूप में पेश किया। कीड़ा जड़ी उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि लैब में देश में उगाने का काम पहली बार किया। कीड़ा जड़ी की चाय लाॅच की और अब दिव्या "मशरूम हेल्थ मसाला" लेकर आई हैं। यानि दिव्या अब लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगी। दिव्या का "मशरूम हेल्थ मसाला" 1 जनवरी को लाॅच किया जाएगा।
मशरूम ऐसी चीज है, जिसमें कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनकी शरीर को बहुत आवश्यकता होती है। साथ ही ये फाइबर का भी एक अच्छा माध्यम है। कई बीमारियों में मशरूम का इस्तेमाल दवाई के तौर पर किया जाता है। हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए भी यह अच्छा होता है, क्योंकि इसमें कैलोरीज ज्यादा नहीं होती है।
मशरूम में कई महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। इनमें विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा, मशरूम में बीवसपदम नाम का एक खास पोषक तत्व पाया जाता है, जो मांसपेशियों की सक्रियता और याददाश्त बरकरार रखने में बेहद फायदेमंद रहता है। चीन और जापान में एथलीट तैयार करने के लिए मशरूम को खासतौर पर तैयार किया जाता है। खिलाड़ियों को कीड़ा जड़ी भी दी जाती है।
...जानिए मशरूम के फायदे
-मशरूम में एंटी-ऑक्सीडेंट भूरपूर होते हैं. इनमें से खास है मतहवजीपवदमपदम, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में सहायक होता है।
- इसमें मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां भी आसानी से नहीं होती। मशरूम में मौजद सेलेनियम इम्यून सिस्टम के रिस्पॉन्स को बेहतर करता है।
-मशरूम विटामिन डी का भी एक बहुत अच्छा माध्यम है। नियमित तौर पर मशरूम और उससे बने प्रोडक्ट खाने पर हमारी आवश्यकता का 20 प्रतिशत विटामिन डी मिल जाता है।
-मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे वह वजन और ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता।
-मशरूम में बहुत कम मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है। इसके सेवन से काफी वक्त तक भूख नहीं लगती।
-मशरूम को बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं कुछ स्टडीज में मशरूम के सेवन से कैंसर होने की आशंका कम होने की बात तक कही गई है।

0 Comments