Header Ads Widget

Responsive Advertisement

यमुना माई से बेरुखी क्यों...?

यमुनोत्री...
...यमुना माई से बेरुखी क्यों...? इस सवाल का जवाब किसी के पास शायद ही हो। प्रशासन से लेकर शासन तक। किसी को फर्क नहीं पड़ता कि यमुना माई का मंदिर नदी में बह जाए। किसी को इस बात से असर नहीं पड़ता कि यमुना माई के दर्शन करने के लिए लोग सुरक्षित पहुंच पाएं। डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड वाला इंजन मैदान में ही मैदान मारने की फिराक में है। बाबा केदार और भगवान बद्री अकेले ही आपका भला नहीं करने वाले। यमुना माई को कब तक इस तरह हरे जख्मों के साथ छोड़ पाएंगे। किसी दिन माई भी बाबा केदार की तरह कुपित हो गई, तब क्या करेंगे...? इस सवाल का जवाब भी किसी के पास नहीं है और ये सवाल हर तीर्थ पुरोहित की जुबां पर है...।

बरसात में यमुनोत्री धाम में भारी तबाही हुई थी। मंदिर को जोड़ने वाली एक पुलिया बह गई थी। मंदिर को पहले ऊपरी पहाड़ी से खतरा था। अब मंदिर के निचले हिस्से को खतरा हो गया है। मंदिर के नीचे की ओर बना गर्म पानी का कुंड भी क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर तक जाने का पैदल रास्ता जानकी चट्टी से मंदिर तक बदहाल है। कई जगहों पर रास्ता जानलेवा है। गंगा माई, बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल में हर पल सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। कपाट भी पूरी भव्यता के साथ बंद किए जाते हैं। यमुनोत्री की किसी को कोई सुध नहीं होती। क्षेत्रीय विधायक का गांव धाम से कुछ पहले ही पड़ता है। बारिश का कहर उन्होंने भी देखा ही होगा। फिर विधायक क्यों चुप हैं...?

 डाबरकोट...में पहाड़ दरकने का सिलसिला अब तक पूरी तरह थमा नहीं। फर्क नहीं पड़ता कि केदार बाबा, भगवान बद्री विशाल और मां गंगा मुझ पर कुपित हो जाएंगे। इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं कि इन धामों पर दिल्ली से लेकर प्रदेश तक सभी सरकारों की नजरें इनायत हैं, लेकिन यमुनोत्री धाम की ओर कोई झांककर भी नहीं देखता। आखिर क्यों...? इस सवाल का जवाब ना तो मुख्यमंत्री ना पर्यटन मंत्री और ना प्रशासन के पास ही होगा।

 आज तक किसी ने यमुनोत्री धाम की ओर जाने तक की जहमत नहीं उठाई। सतपाल महाराज गए भी थे, तो वो लोगों की कंधों पर सवार होकर पहुंचे थे, वापस लौटने के बाद अब तक उनको कोई बयान भी सामने नहीं आया। पता ही नहीं चल पा रहा कि प्रदेश में धर्मस्व, संस्कृति और पर्यटन मंत्री हैं भी या नहीं। मुख्यमंत्री को वहां जाना अच्छा नहीं लगता। पर्यटन अधिकारियों के लिए यमुनोत्री धाम का कोई महत्व ही नहीं है।

 और तो और बड़कोट तहसील से महज 49 किलोमीटर की दूरी पर वहां के एसडीएम भी नहीं जाते। अकेले डीएम ही चक्कर काटते रहते हैं। ठीक है आप जाइए, लेकिन डीएम की प्रशासनिक क्षमताओं पर भी सवाल खड़े होते हैं। क्या जिले में कोई डीएम की सुन नहीं रहा...? अगर नहीं सुन रहा है, तो ये उन्हीं की कमजोरी है। जो भी अगर जल्द यमुनोत्री धाम में पुननिर्माण कार्य नहीं कराए गए तो, तीर्थी पुरोहितों समेत क्षेत्र की जनता आंदोलन का मन बना चुकी है।

Post a Comment

0 Comments