Header Ads Widget

Responsive Advertisement

7 राउंड में पूरी होगी मतगणना, देर रात तक घोषित होंगे परिणाम

देहरादून: प्रदेश में हुए स्थानीय निकाय की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेशभर में मतगणना के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेशभर में 84 मतगणना केंद्रों पर 822 टेबल लगाई गई हैं। कुल सात राउंड तक गणना की जाएगी। सभी पदोें के चुनाव परिणाम देर रात तक घोषित कर दिए जाएंगे। 


प्रदेश में चुनाव मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा जैसे-जैसे परिणाम आते रहेंग। वैसे-वैसे परिणाम भी घोषित किए जाते रहेंगे। सभी मतगण्ना केंद्रों पर पर्याप्त मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं। 

मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। जहां पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। वहीं, सीसीअीवी के जरिए भी नजर रखी जा रही है। चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में परिणाम निर्धारित तिथि को ही घोषित किए जाएंगे। देहरादून और हल्द्वानी जैसे नगर निगमों के परिणामों में कुछ देरी हो सकती है। दोनों ही नगर निगमों में काफी संख्या में वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक हर हाल में सभी निकायों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments