नौगांव: पुरोला से नौगांव की ओर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि हादसे में घायल एक को उपचार के लिए नौगांव अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। घायल ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या अब तीन हो गयी है।
डामटा में हुए हादसे को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। पुरोला से नौगांव की ओर रही कार व्यापारी चिराग की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले एक ही परिवार के हैं। हालांकि अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहं, दूसरी ओर डमटा हादसे में को लेकर सुबह फिर से सर्च अप्रेशन चलाया गया। हादसे में गंभीर घायलों की स्थिति भी फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

0 Comments