Header Ads Widget

Responsive Advertisement

निगल जाएगा प्रदूषण का दानव, दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में 14 भारत के

देहरादून: देश में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया के तमाम रिसर्च और वैज्ञानिक प्रदूषण के खतरों सेस दुनिया को लगातार आगाह कर भी रहे हैं। बावजू इसके हम चेत नहीं रहे। लगातार बढ़ता प्रदूषण लोगों की उम्र कम कर रहा है। प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। हर साल प्रदूषण के कारण कई लोगों की जानें चली जाती हैं। प्रदूषण को लेकर सरकारें भी चिंता जताती रही हैं, लेकिन धरातल पर सरकारों ने अपनी चिंताओं को उतारने का कभी साहस नहीं दिखाया और ना कभी प्रयास किया।

जहां तक भारत की बात है। देश में प्रदूषण दुनिया के दूसरे देशों की अपेक्षा ज्यादा तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने प्रदूषण पर अपनी ताजा ग्लोबल रिपोर्ट में आगाह किया है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में हैं। भारत दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है जहां हर साल 20 लाख से ज्यादा लोग प्रदूषित हवा की वजह से मरते हैं। ये तादाद दुनिया में सबसे ज्यादा है।

अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने प्रदूषण पर अपनी ताजा रिपोर्ट 2018 ग्लोबल डाटाबेस में आम लोगों को इस बढ़ते खतरे से आगाह किया है। हर साल भारत में 20 लाख से ज्यादा लोग प्रदूषित हवा की वजह से मरते हैं। दुनिया में प्रदूषित हवा से होने वाली हर 4 मौतों में से एक भारत में रिकॉर्ड हो रही है। डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट में चैंकाने वाली बात ये है कि दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 14 भारत के हैं। दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर है जबकि कानपुर दूसरे और गुरुग्राम तीसरे नंबर पर है।

ऐसी रिपोर्टें पहले भी आई हैं, लेकिन इस बार चिंता कुछ ज्यादा है। दुनिसा के 20 शहरों में अकेले भारत के 14 शहरों को होना राष्ट्रीय संकट जैसा है। इस संकट से निपटने के लिए देश में उसी तरह की तैयारी होने चाहिए। अगर हम अभी नहीं जागे, तो परिणाम भयंकर हो सकते हैं। उत्तराखंड की बात करें तो देहरादून की हवा भी लगातार जहरीली होती जा रही है। देहरादून में घंटाघर और कुछ दूसरी जगहों पर प्रदूषण खतरनाक लेवल को पहले ही पार कर चुका है। 

Post a Comment

0 Comments