वाराणसी: वाराणसी के धनसेरा में लाट भैरों रामलीला देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सभी ने बड़े उत्साह से दो-तीन सीन देख लिए थे। अब बारी भगवान राम और लक्ष्मण के संवाद की थी। राम-लक्ष्मण के कलोकारों की क्षेत्र में बड़ी मान्यता भी है। जैसे ही राम-लक्ष्मण स्टेज पर पहुंचे दोनों संवाद करने के बजाय धरने पर बैठ गए।
धनेसरा स्थित तालाब पर ऐतिहासिक लाट भैरो रामलीला देखने के लिए आए लोगों को यह उम्मीद नहीं थी कि राम-लक्ष्मण धरने पर बैठ जाएंगे। भगवान राम और लक्ष्मण के कलाकार जैसे ही धरने पर बैठे उनके साथ रामलीला कमेटी के सभी सदस्य भी भी धरने में शामिल हो गए। दरअसल, हुआ यह था कि, जिस सथान पर रामलीला आयोजन हो रहा था, उस स्थान पर एक तालाब है, जिससे दुर्गंध उठ रही थी।
मामला पिछले शनिवार का है। जब रामलीला की टीम धनेसरा पहुंची तो लोगों ने देखा कि तालाब में भारी मात्रा में कूड़ा भरा है। बदबू इतनी अधिक थी कि राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकार मौके परे उल्टी करने लगे, जिसके बाद ये दोनों रामलीला करने की बजाए मंच पर धरने पर बैठ गए। कई घंटों की मशक्त और मान मनौव्वल के बाद दोनों ने रामलीला का मंचन शुरू किया। इसके बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम अवतार पांडे ने नगर निगम के कमिश्नर को संपर्क किया।
मामले की जानकारी लगने के बाद एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह और एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर एके सिंह भी पहुंचे और कलाकारों से उनका धरना समाप्त करने की गुजारिश की। जब अधिकारियों ने इस बात का भरोसा दिलाया कि अगले शनिवार को राम केवट एपिसोड से पहले इस तालाब को साफ करा दिया जाएगा तब जाकर रामलीला का मंचन शुरू हुआ। धनसेरा तालाब पर रामलीला का मंचन पिछले कई सालों से होता आ रहा है, लेकिन इस तरह की समस्या कभी नहीं हुई।

0 Comments