Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कमल जोशी स्मृति हिमालय दिग्दर्शन यात्रा से पर्यटन मानचित्र पर उभरेंगे नए पर्यटन स्थल

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पलायन एक चिंतन दल की हिमालय दिग्दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा मशहूर फोटो पत्रकार  स्वर्गीय कमल जोशी की स्मृति में निकाली जा रही है। यात्रा दल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्रामीण पयटन को बढ़ावा देने के लिए निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि इस तरह की यात्राओं के अच्छे परिणाम सामने आते हैं। उन्होंन कहा कि प्रदेश में सरकार भी ग्रामीण पर्यटन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ऐसे में यात्रा से सरकार को भी उम्मीद है। इस यात्रा के बाद यात्रा दल से पर्यटन विभाग ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुझाव लेगी।

पलायन एक चिंतन अभियान के संयोजक रतन सिंह असवाल का कहना है कि यात्रा दल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन बनाते हुए पर्यटन गतिविधियों और नए पर्यटक स्थलों को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान होम स्टे योजना का भी प्रचार किया जाएगा। यात्रा दल भी अपने विभिन्न पड़ावों पर गांवों में बने होम स्टे में ही रहेगा। यात्रा दल में एक महिला यात्री के साथ ही अध्ययनरत छात्रए फोटोग्राफरए पत्रकार और लेखक शामिल हैं। जो कि अपने अपने नजरिये से इस यात्रा का विश्लेषण करते हुए ग्रामीण व उच्च हिमालयी पर्यटन को रेखांकित करेंगे।
यात्रा दल के सदस्यों में रतन सिंह असवालए दलबीर सिंह रावतए अजय कुकरेतीए सुनील कंडवालए प्रवीण भट्टए विनोद मुसानए तनुजा जोशीए विजयपाल रावतए इन्द्र सिंह नेगीए सिद्धार्थ रावतए जितेशए नेत्रपाल सिंहए शौरभ असवालए प्रणेश असवाल शामिल हैं। पलायन एक चिंतन दल की ओर से आयोजित इस यात्रा में आधारशिला सॉल्यूशन व जीप ट्रेवल पार्टनर हैं।

Post a Comment

0 Comments