Header Ads Widget

Responsive Advertisement

संवैधानिक पद और उसकी गरिमा, विधानसभा अध्यक्ष को पार्टी का नोटिस

देहरादून…
संविधान का मतलब देश होता है। संविधान के अनुरूप बनाए गए पदों पर बैठे लोगों के लिए खास परंपरा भी होती है। सरकार चाहे किसी भी दल की हो, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए सभी दल बराबर होते हैं। या यूं कहें कि उसके लिए कोई दल विशेष नहीं, बल्कि सभी जनता और राज्य होते हैं। 

रष्ट्रपति, राज्यपाल, लोकसभा, राज्ससभा और राज्य विधानसभाओं के सभापति, इन पदों पर दलों की पसंद के हिसाब से लोगों को नियुक्त किया जाता है। लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में सत्ता पक्ष के ही सभापति होते हैं, लेकिन जब वे उस पद पर होते हैं, तब उनके लिए कोई पार्टी मायने नहीं रखती। उनको संविधान का प्रतिनिधि माना जाता है, लेकिन जब कोई बार-बार खुद को पार्टी का नेता समझकर उस पद की गिरमा को गिराए, तो वह सीधेतौर पर संविधान की गिरमा को गिराने वाला ही माना जाता है।
कुछ ऐसा ही आजकल उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ऋषिकेश में विवाद सामने आया। विवाद से बड़ी बात यह है कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल खुद ही विरोध करने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत उस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के अंमित संस्कार के लिए हल्द्वानी जा रहे थे।
इतना ही नहीं, उससे पहले प्रेम चंद अग्रवाल पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में भी पहुंच गए थे। उन्होंने बैठक में अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को चुनने के लिए बाकायदा बपनी बात भी रखी। जबकि संवैधानिक पर पर रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं हो सकते। जो नियम राज्यपाल पर लागूं होते हैं। लगभग वही नियम विधानसभा अध्यक्ष पर भी लागूं होते हैं। उनकी अपनी गरिमा होती है, लेकिन फिरहाल उत्तराखंड विधासभा अध्यक्ष अपनी गरिमाओं का ख्याल रखते नजर नहीं आ रहे हैं।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद पार्टी ने उनसे सफाई मांगी है। यह पहला मामला है जब किसी विधानसभा अध्यक्ष को पद पर रहते हुए उनकी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया हो। साथ ही पार्टी ने विरोध करने वाली महिला नेत्रियों से भी जवाब मांगा है, जिन्होंने विरोध किया था। बताया जा रहा है कि एक महिला नेता का ऋषिकेश से पार्षद पद का टिकट भी काट दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments