-जो नियम जैविक और शारीरिक प्रक्रिया पर बने हैं वो संवैधानिक टेस्ट पर पास नहीं हो सकते :SC
पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पिछले कुछ दिनों में देश की दिशा और दसा को बदलकर रखदेने वाले फैसले सुनाएं हैं। इसी कड़ी में केरल के सबरीमाला मंदिरमामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। केरल के सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने फेसला सुना दिया है। संविधान पीठ ने मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के बंद दरवाजों को हमेशा के लिए खोल दिया है। दरअसल, 10 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं है। इसी पर याचिकाएं दायर की गई थीं, जिन पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया है। इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन और अन्य ने इस प्रथा को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि मंदिर की प्रथा लैंगिक आधार पर भेदभाव करती है, इसे खत्म किया जाना चाहिए। साथ ही यह संवैधानिक समानता के अधिकार में भेदभाव भी है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया है।

केरल सरकार ने भी मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश की वकालत की थी। याचिका का विरोध करने वालों ने दलील दी थी कि सुप्रीम कोर्ट सैकड़ों साल पुरानी प्रथा और रीति रिवाज में दखल नहीं दे सकता। भगवान अयप्पा खुद ब्रहमचारी हैं और वे महिलाओं का प्रवेश नहीं चाहते। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस रोहिंटन नरीमन, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस इंदु मल्होत्रा की पीठ ने एक अगस्त इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए पूछा महिलाओं को उम्र के हिसाब प्रवेश देना संविधान के मुताबिक है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आर्टिकल-25 सभी वर्गों के लिए बराबर है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि मंदिर हर वर्ग के लिए है, किसी खास के लिए नहीं है। हर कोई मंदिर आ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान इतिहास पर नही चलता बल्कि ये ऑर्गेनिक और वाइब्रेंट है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने टिप्पणी की कि देश में प्राइवेट मंदिर का कोई सिद्धांत नहीं है। मंदिर प्राइवेट संपत्ति नहीं है ये सावर्जनिक संपत्ति है, ऐसे में सावर्जनिक संपत्ति में अगर पुरुष को प्रवेश की इजाजत है तो फिर महिला को भी प्रवेश की इजाजत मिलनी चाहिए। एक बार मंदिर खुलता है तो उसमें कोई भी जा सकता है। जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़ ने कहा संविधान के अनुच्छेद-25 के तहत सब नागरिक किसी धर्म की प्रैक्टिस या प्रसार करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसका मतलब ये है कि एक महिला के नाते आपका प्रार्थना करने का अधिकार किसी विधान के अधीन नहीं है। ये संवैधानिक अधिकार है।
इस तरह पढ़ा गया फैसला...
- चीफ जस्टिस ने कहा कि पूजा का अधिकार सभी श्रद्धालुओं को है. उन्होंने कहा कि सबरीमाला की पंरपरा को धर्म का अभिन्न हिस्सा नहीं माना जा सकता.
-जस्टिस नरीमन में ने कहा कि मंदिर में महिलाओं को भी पूजा का समान अधिकार. ये मौलिक अधिकार है.
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धर्म एक है गरिमा और पहचान. अयप्पा कुछ अलग नहीं हैं. जो नियम जैविक और शारीरिक प्रक्रिया पर बने हैं वो संवैधानिक टेस्ट पर पास नहीं हो सकते.
- कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर से बैन हटा लिया है.
-सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने बैन हटाया. अब सभी महिलाएं मंदिर में प्रेवश कर सकेंगी.
- दोतरफा नजरिये से महिलाओं की गरीमा को ठेस- सुप्रीम कोर्ट
- पुरुष की प्रधानता वाले नियम बदले जाने चाहिए, जो नियम पितृसत्तात्मक हैं वो बदले जाने चाहिए- सुप्रीम कोर्ट
- हमारी संस्कृति में महिला का स्थान आदरणीय और ग्लोरीफाइड - सुप्रीम कोर्ट
0 Comments