Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कि‍ससे डरे दवा कारोबारी....क्‍यों कर रहे हैं हड़ताल...जानें पूरा सच

प्रदीप रावत (रवांल्‍टा)
देहरादून: आज दवा व्यापारियों की देशव्यापी हड़ताल है। उत्तराखंड में भी हड़ताल है। हड़ताल तो है, लेकिन आम लोगों को यह नहीं पता कि आखिर हड़ताल किस बात को लेकर है। दवा बेचने वालों को किस बात का डर है ? आखिर ऐसा क्या है, जिससे उनको हड़ताल करनी पड़ी। ज्‍यादातर दवा व्‍यापारी  दवाओं पर छूट नहीं देते हैं। बावजूद दवा व्यापारी हड़ताल पर क्यों हैं? हम आपको बताते हैं कि इसकी पूरी कहानी क्या है? किन बातों से दवा कारोबारियों को डर सता रहा है। क्यों नहीं चाहते कोई उनसे सस्‍ती दवाइयां लोगों को उपलब्‍ध कराए ? 
असल में दवा बेचने को लेकर घमासान मचा है। घमासान दो किस्म का है। पहला पारम्परिक और दूसरा ऑनलाइन। इन दो तरह के दवा बेचने वालों के बीच ही यह घमासान मचा है। पारंपरिक दुकानदारों ने फिलहाल एक दिन के लिए अपना शटर डाउन रखने का फैसला किया है। मेडिकल स्टारे वाले ऑनलाइन दवा कारोबारियों को मान्यता देने की सरकार की पहल से नाराज हैं। उनको लगता है लगता है कि ई-दवा विक्रेताओं के आने से उनकी दुकानदारी चैपट हो जाएगी। लाऑनलाइन कारोबार करने वाले ई फॉर्मेसी, ऐसी चलती-फिरती दुकान होगी जो, शहर के किसी भी कोने में लोगों के घर जाकर दवा पहुंचा आती है और वो भी सस्ते में, सप्ताह के सातों दिन खुली भी रहती है। लोगों को दवाओं पर छूट भी मिलेगी।

ये है असल समस्या
दरअसल, सरकार की ओर से 28 अगस्त को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रुल्स 1945 के तहत जारी किए गए कायदे-कानून का एक है, जिस पर संबंधित पक्षों की राय मांगी गयी है। मसौदे में उन नियमों का खाका खींचा गया है, जिसके तहत तय होगा कि कोई कैसे ई-फॉर्मेसी का काम शुरू कर सकता है, किस तरह से उसे पंजीकरण करना होगा, किस तरह से उन्हें दवा बेचनी होगी, वगैरह-वगैरह. ई-फॉर्मेसी वाले ऐसा नहीं मानते और कहते हैं कि वह ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रुल्स 1945 की सभी शर्तों के आधार पर ही धंधा करते हैं। मसलन, डॉक्टर की पर्ची के बगैर शेड्यूल एच, एच-1 और एक्स की दवाएं नहीं बेचते, सभी बिक्री का रिकॉर्ड रखते हैं और अपने कर्मचारियों में फॉर्मासिस्ट भी रख रखे हैं जो, पर्ची की पड़ताल कर तय खुराक के मुताबिक ही दवा भेजते हैं।

सरकार की तैयारी
लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भी सरकार ने साफ किया कि इन नियमों को नहीं मानने वाली ई-फॉर्मेसी धंधा नहीं कर सकती हैं। सरकार ये भी कहती है कि नए कायदे-कानून का मसौदा ई-कारोबारियों को सुव्यवस्थित करने की एक कोशिश है। परेशानी किस बात की है? सबसे बड़ी परेशानी है छूट। सीधी सी बात है, दो दुकान हैं, एक ही सामान बेचते हैं, लेकिन एक दो रुपये सस्ता पर बेचता है। आप सस्ते वाले के पास ही जाएंगे। 

ये है असल खेल
सवाल ये भी है कि एक ही दवा, एक ही ब्रांड की कीमत में मेडिकल स्टोर और ऑनलाइन दुकानों पर इतना अंतर क्यों? एक ई-फॉर्मेसी पर अभी 32 फीसदी की छूट मिल रही है, शर्त ये कि कम से कम 250 रुपये की दवा खरीदनी होगी और ऑर्डर देते समय ही पूरा पैसा भुगतान करना होगा। इसमें 15 फीसदी की छूट आर्डर करते हुए और 20 डिलीवरी होने के बाद वापस आपके खाते में मनिबैक के रूप में डाल दी जाएगी। जिसका इस्तेमाल फिर से आॅनलाइन दवा खरीदने पर मिलगा। कुलमिलाकर 32 प्रतिशत की छूट।

दवा पर छूूट

मेडिकल स्टेार पर 10 फीसदी तक ही छूट मिल पाती है। वह भी दवा बेचने वाले पर निर्भकर करता है कि वो छूट देगा या नहीं। ज्यादातर बार मेडिकल स्टोर वाले छूट नहीं देते हैं। कई बार 50 पैसे के बदले भी एक रुपया वसूल लेते हैं। सवाल यह है कि ई-फॉर्मेसी वाले छूट कैसे देंगे। ऑनलाइन कारोबारियों की लागत कम होती है। लागत कम होने की कई वजह हैं, पहला कारण यह है कि ज्यादा मात्रा में सीधे कम्पनियों से खरीदारी होती है, जिसमें कंपनी से ही छूट मिल जाती है। रख-रखाव का खर्च भी कम होता है। इसके अलवा कई दूसरी तरह की सहूलियतें भी होती हैं। जि‍सका लाभ ई-फार्मेसी वाले छूट देने के लि‍ए करते हैं। सवाल यह भी है मेडि‍क स्‍टाेेर वाले अपने मार्जि‍न पर मि‍लने वाली 10 प्रति‍शत की छूट भी नहीं देते हैं। उसमें भी ग्राहक से दवा पर प्रि‍ंट पूरी कीमत वसूल लेते हैं। 

Post a Comment

0 Comments