Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तेल पर लगी आग :100 से मात्र 8 रुपये दूर है पेट्रोल

देहरादून: बेलगाम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिरसे बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल के दाम में 11 पैसे और डीजल के दाम में पांच पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल 92.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.02 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से सरकार को विपक्ष और आम जनता की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन तमाम विरोध का तेल कंपनियों पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 90 रुपए के आंकड़े को भी पार कर गया है। यहां पेट्रोल 9072.08 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 78.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल के दाम में रविवार को 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल के दाम 82.61 रुपए प्रति लीटर ,जबकि डीजल का दाम 73.97 रुपए प्रति लीटर हो गया था।

पिछले दिनों जिस तरह से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है उसको लेकर लगातार जनता विरोध कर रही है। सरकार पर लगातार इस बात को लेकर दबाव है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई। इस याचिका में केंद्र को वह रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश देने की मांग की गई जिसके आधार पर तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दाम रोज तय किए जाते हैं।


उत्तराखंड की बात करें तो राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के लभग सभी हिस्सों में पेट्रोल के दाम 83 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं। पेट्राले और डीजल के दाम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल के दाम पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। लगातार दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। बावजूद राज्य सरकार दूसरे राज्यों की तरह पेट्रोल के दाम कम करने को राजी नहीं है। 

Post a Comment

0 Comments