अल्मोड़ा: भतरौंजखान-भिकियासैंण रोड़ पर सौगाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। बस में करीब 27 लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा विभाग की टीमें मौके लिए रवाना हो गई हैं। आसपास के ग्रामीण लोगों को रेस्क्यू करने में जुटे हैं।
बताया जा रहा है कि जीएमओयू की बस रामनगर से चैखुटिया होते हुए गैरसैंण जा रही थी। बस में 20 से 27 लोग सवार थे। मोहरनरी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मौके पर ही 5 लोगों की मौत बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी है। एसपी अल्मोड़ा ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जो अधिक गंभीर हैं। उनको हायर सेंटर रेफर करने की व्यवस्था भी की जा रही है।
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बावजूद इसके सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। न तो मानकों को चेक किया जा रहा है और ना ही सड़कों की स्थिति को सुधारा जा रहा है। इससे पहले धुमकोट में ही बड़ा हादसा हो चुका है। तीन दिन पहले ही उत्तरकाशी में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी।


0 Comments