पहाड़ समाचार.com
गोलज्यू देवता के नाम रोड़वेज के कंडक्टरों और ड्राइवरों की चिट्ठी
पोस्टा ऑफिस से लाइव : ...इस बार ब्वाडा अर बोडी एकदम शांत मन से तपस्या में लीन हैं। मैं नहीं चाहता कि मैं उनको परेशान करूं। उनकी तपस्या में कुछ बड़बड़-सड़बड़ करने का इरादा नहीं है। अब तो सरकार को भी ब्वाडा अर बोडी हानिकारक लगने लगे हैं। सरकार बोल रही थी कि घात-जैंकार ज्यादा ही डाल दी बल...। कुछ ना कुछ होता ही रहता है। कभी उत्तरा दीदी को गुस्सा आ जाता है, तो कभी पवन जैसे बंदे झांपू दा...बना देते हैं। मैंने भी सोच लिया था कि इस बार चुप रहुंगा। पर क्या करें सरकार के लिए कोई ना कोई घात डाल ही देता है। इस बार बारी रोड़वेज के ड्राइवर की है...अरे वही अपने...मेरी थोड़ा जुबान जैसी फिसल जाती है। अपने मंत्री जी...उनके लिए गोलज्यू महाराज के पास रोड़वेज वालों ने घात डाल दी है...।
अब इसमें मैं तो कुछ नहीं कर सकता हूं ना। आप ही बताइए बल...। बिचारा ददा ही ठैरा अपना। रोडवेज में कैशियर है...। लोग उनको कंडक्टर बोलते हैं। तीन महीने हो गए बल...अब तक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। अर सरकार बोल रही है कि वर्दी पहनो बल...। वो बोल रहे हैं कि वर्दी पहनने से ज्यादा सवारी थोड़े बैठ जाएगी बल...। कमाई तो उतनी ही होगी, जितनी हो रही है। बेचारे कंडक्टर...और ड्राइवर साहब...। कभी गुस्सा आता है, तो कह देते हैं। इस बार भी बोल रहे थे अधिकारियों के मौज कम कर दो बल...वरना उनकी भी खैर नहीं।
तीन महीने से तनख्वा नहीं मिली। बच्चों की स्कूल फीस देना भी मुश्किन हो रहा है बल...। कोई सुनने वाला नहीं। कहने वाला नहीं। मंत्री-संत्री सब आदेश सुना देते हैं बस...। किसी का कोई मरे या जिये। हल्द्वानी वाले ददा ने तो कह दिया कि इस बार छोड़ेंगे नहीं बल...। विभाग के मेन ड्राइवर...मंत्री जी। अपने आदमी हैं। यहीं रहते हैं बल हल्द्वानी में...फिर भी बड़ा निरस आदमी ठेरा दाज्यू बल...सुनता ही नहीं।
बेचारे कंडक्टर और उस्ताज जी को अपनी तो चिंता है ही। विभाग की भी बड़ी चिंता सता रही ठैरी...। कह रहा था कि बसें तो खटारा हो गई दाज्यू...। सरकार बोलती है कि नई खरीदेंगे...। हमारा पैसा तो दे नहीं रहे बल...गाड़ी खरीदेंगे। पहले जो खरीदी ठेरी, उनमें भी घपला किया ठैरा...। ठीक है हम तो वर्दी पहने लेंगे पर देगा कौन...। इससे पहले जो वर्दियांं आईं कौन खा गया कुछ पता नहीं। कह रहा था कि हमारा तो भगवान ही मालिक ठैरा बल...। कोई हमारी परेशानी सुनता भी नहीं दाज्यू, तुम्हीं कुछ कर दो बल...। अपने पास तो अब एक ही रास्ता बचा है...गोलज्यू महाराज...वही निर्णय करेंगे अब...। कह राह था कि मजबूर का उत्पीड़न: मतलब गोल्जयू महाराज के क्रोध को आमंत्रण...। अगर बात नहीं मानी तो गुस्सा पक्का आया ठैरा समझो...।

0 Comments