पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: आज पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों का भारत बंद है। एक तरफ भारत बंद हो रहा है। दूसरी तरफ आज फिर से तेल की कीमतों में इजाफा हो गया। कीमतों के लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 72.83 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है। यहां पेट्रोल की कीमत 88.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.32 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यहां पेट्रोल में 23 पैसे और डीजल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में मनसे और शिवसेना ने आज कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन किया है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके बाद कांग्रेस ने देशभर में बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ भारत बंद का ऐलान किया है। इस भारत बंद में देशभर के तमाम राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। ओडिशा, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित तमाम प्रदेश में विपक्ष बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज सड़क पर हैं। कुछ राज्यों में स्कूल और काॅलेज भी बंद कर दिए गए हैं। विपक्ष ने भारत बंद में पूरी ताकत झांक दी हैं।
तमाम विपक्षी दल मोदी सरकार पर अच्छे दिन के नारे को लेकर तंज कस रहे हैं और पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आलोचना कर रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि नवंबर में होने वाले कई राज्यो में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दाम में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन फिलहाल लोगों को किसी भी तरह की राहत मिलती नहीं दिख रही है।
तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये का लगातार गिरने जानकारी देश की अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं मान रहे हैं। विशेषज्ञों को मानना है अगर रुपया लगातार ऐेसे ही गिरता रहा, तो महंगाई और बंढ़ जाएगी। देश पर भी बोझ बढ़ेता। दरअसल, विदेशों से आयात किए गए सामान की कीमतें रुपये में गिरावट और डाॅलर के मजबूत होने से आयात की लागत भी बढ़ जाती है। आयात की लागत में पिछले कुछ दिनों में काफी इजाफा भी देखने को मिला है, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता नजर आ रहा है। तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के लिए भी रुपये की गिरावट को माना जा रहा है।

0 Comments