प्रदीप रावत (रवांल्टा)
भारतीय रुपये में गिरावट का दौर लगातार जारी है। आज रुपये ने गिरने की एक और हद को पार कर दिया। इतना गहराई में गिर गया कि वहां से उठने में रुपये को लंबा समय लगेगा। जैसे-जैसे रुपया गोते लगाता जा रहा है। वैसे-वैसे पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान की ओर बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 72.30 तक पहुंच गई हैं। यहां से रुपये के जल्द उभर पाने की संभावनाएं भी फिलहाल कम नजर आ रही हैं।

रुपये की कमजोरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रुपया जैसे ही उठने का प्रयास करता है। फिर से लड़खड़ा कर गिर पड़ता है। ठीक अच्छे दिनों की तरह। बेचारे अच्छे दिन आने की काफी कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनमें इतनी ताकत ही नहीं बची थी कि वो पेट्रोल और डीजल के दामों की तरह जल्दी-जल्दी आसमान छू लेते। अब रुपये को ही ले लीजिए। सुबह बाजार खुलने के साथ डाॅलर के मुकाबले खड़े होने का प्रयास किया। खुलते वक्त रुपया 72.18 पर टिका हुआ था। जैसे ही बाजार में कारोबार शुरू हुआ। डाॅलर ने दस्तक दी। रुपया गोता लगाते हुए सीधे 72.30 तक जा गिरा।
बात केवल इतनी ही नहीं है। अच्छे दिनों वाली सरकार के राज में अच्छे नागरिकों और निवेशकों के बुरे दिन आने वाले हैं। रुपये की कमजोरी ने सभी को डरा दिया है। निवेशक की चिंता है कि वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी के बीच भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी निवेश की निकासी हुई, तो उनकी पूंजी डूब जाएगी और लोगों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। वैसे देश के बुरे दिन भी व्यापार घाटे के रूप में शुरू हो चुके हैं। व्यापार घाटे का असर भी धीरे-धीरे आम जनता की जेबों पर दिखने लगेगा।
वित्त मंत्री और नीति आयोग बार-बार कह रहा है कि इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। उधर, पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान कह रहे हैं कि रुपये की गिरावट के कारण पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ रहे हैं। सरकार ने एक बात और भी कही थी कि रुपये की स्थिति सुधारने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अब तक सो रही सरकार को पता नहीं कौन सी जुड़ी-बूटी हाथ लग गई, जिससे रुपये की हालत में तुरंत सुधार आ जाएगा। वैसे मुकाबला दिलचस्प है। देखते हैं पहले रुपया गिर कर शतक जमाता है कि पेट्रोल-डीजल रोजाना बढ़कर शतक जमाते हैं।

0 Comments