Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती

रुदारपुर: पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को रामपुर में एक्सीडेंट हो गया है। दुर्घटना में बेहड़ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनके साथ उनका गनर और चालक भी बुरी तरह घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी गयी है।

जानकारी के अनुसार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ सुबह करीब चार बजे घर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनका उपचार पास के ही एक अस्पताल में किया गया। जहां से बाद में उनको रुदारपुर के मेडिसिटी अस्पताल में लाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार की हालत को देकर कहा जा सकता है कि हादसा बहुत ही खतरनाक था। माना जा रहा है कि हादसे में वे बाल-बाल बचे हैं। हालांकि अब तक उनके उपचार की सभी स्थिति का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिलहाल बेहड़ खतरे से बाहर हैं।

Post a Comment

0 Comments