Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्कूल से गांव के हर घर तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश

पहाड़ समाचार.com
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के बरम क्षेत्र के अति‍ दुर्गम राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। स्कूल से निकला स्वच्छता का संदेश गांव के हर घर तक पहुंचा। गांव के हर घर से महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं, पूर्व सैनिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिलकर गांव के हर घर की सफाई की। 
स्वच्‍छता ही सेवा कार्यक्रम में गांव से लेकर स्कूल तक ही कंटीली झाड़ियों को साफ करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोती देवी और सहायिका मुन्नी देवी ने खास सहयोग किया। महिला स्वयं सहायता समूह जय हरदाल देवता से मीना देवी, हीमा, माया, हेमा देवी, कौशल्या, नारू और सुनती देवी ने भी पूरा सहयोग किया। इनके अलावा नारती देवी, गीता देवी, खीमा देवी, विमला, द्रोपदी, चमनी और हरुली देवी ने भी खूूब हाथ बंटाया।

अभियान स्कूल से जुड़ा था, तो उसका समापन भी साहित्यक ढंग से किया गया। गोष्ठि में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेेश सिंह रावत ने लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया। उन्होंने स्वच्छता के विभिन्न लाभ भी बताए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोती देवी ने अभिभवकों से अनुरोध किया कि बच्चों में बचपन से ही सफाई की आदत डालें। आगे चलकर यही उनकी आदत बन जाएगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक प्रेम सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने बच्चों को अनुशासन से रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के रूप सिंह, ललित सिंह समेत विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों को जोष देखने लायक था। हर बच्चे ने स्कूल के कोने-कोने और अपने स्कूल के रास्ते को अच्छी तरफ साफ किया। 

Post a Comment

0 Comments