प्रदीप रावत (रवांल्टा)
देहरादून: झांपू दा...का जिन्न जल्द खत्म नहीं होने वाला। दो दिन पहले तक झांपू दा ही छाए हुए थे। चर्चा तो थी कि झांपू दा के साथ जरूर किसी ना किसी का उदय होगा। ठीक वैसा ही नजर आ भी रहा है। झांपू दा... गाने ने जहां सूबे की सियासत को हिलाकर रख दिया। वहीं, गायक पवन सेमवाल के इसी सिरीज का दूसरा गाना भी अब सामने आया है। जबकि इस गोने को दो सप्ताह पहले ही यूट्यूब पर लाॅच कर दिया गया था, लेकिन झांपू दा की हवा ऐसी चली कि रोशन लाल रतूड़ी पर बना गाना दब कर रह गया। दूसरा गाना पूरी तरह से रोशन लाल रतूड़ी पर ही फोकस है। उनके गुणगान से भरपूर...। यह गाना भी अब वायरल होने लगा है। एक बात और पूरे मामले को लेकर अब रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है।

रोशन लाल रतूड़ी बेहतर काम करते हैं। इसमें कोई दोराय भी नहीं है। अरब देशों में कबूतरबाजों के चंगुल में फंसे कई लोगों को बचा चुके हैं। जापान और दूसरे देशों में फंसे युवाओं को वापस देश लाने का काम भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर रोशन लाल के अच्छे फाॅलोअर्स भी हैं। फेसबुक लाइव पर उनको देखने वालों की संख्या अच्छी-खासी रहती है। अच्छा नाम और प्रसिद्धी के बावजूद, ऐसा क्या हुआ कि रोशन रतूड़ी को गाने के जरिए उत्तराखंड की सियासत में आना पड़ा, इस पर से अभी पर्दा उठता बाकी है। अमन कि उन्होंने फेसबुक लाइव में राजनीति में फिलहाल नहींं आने की बात कही है।
अब इतना तो साफ हो ही चुका है कि इन गानों के पीछे सीधेतौर पर रोशन लाल रतूड़ी ही हैं। उनके साथ उनकी पूरी टीम भी काम कर रही है। खास पट्टी के हिंडोलाखाल के रहने वाले रोशन लाल रतूड़ी ने औपचारिकतौर पर भले ही उत्तराखंड की राजनीति में आने का एलान नहीं किया हो, लेकिन गानों के जरिए उन्होंने बता दिया है कि एक और चेहरा उत्तराखंड की राजनीति में दस्तक दे सकता है।
इधर, दूध से जली सरकार अब तक छांछ को भी फूंककर पी रही थी। सरकार की रणनीति को सही भी माना जा रहा था, लेकिन उत्साही कार्यकर्ता ने गाना गाने वाले गायक पवन सेमवाल के खिलाफ देहरादून में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। इससे पहले धन सिंह रावत ने भी मुख्यमंत्री से सलाह करने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी। अब देखना यह होगा कि सरकार सामने आकर कानूनी कार्रवाई करती है या फिर कार्यकर्ताओं के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधती है। फिलहाल मामला बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। रोशन रतूड़ी ने पूरे मामले में गायक पवन सेमवाल के साथ खड़े़े़े़े़ हैैं। उनका कहनाा है जो चीज गलत हैै। उसका साथ नहीं देंंगेे। लेकिन, युवा गायक पर किसी तरह की आंच नहीं आने देंगेेंं।
0 Comments