पहाड़ समाचार.com
देहरादून: पिछले दिनों लंबगांव क्षेत्र में लगातार बाहरी लोगों की ओर से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई थी। जिनको लेकर पत्रकार चंद्रशेखर पैन्यूली ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा था। उनकी पोस्टों को पढ़ने से ऐसा कुछ भी नहीं लगता, जिनसे किसी तरह का कोई धार्मिक उन्माद फैले। फिर भी पुलिस ने उनको थाने में नामजद कर पूछताछ के लिए बुला लिया। आखिर पुलिस साबित क्या करना चाहती है। क्या सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सूचना देना अपराधा की श्रेणी में है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
पुलिस अधिकारियों को भी इस पर गंभीरता से विचार करना होगा कि पहाड़ को अशांत करने वाले कहां से आते हैं और कैसे बिना किसी सत्यापन के उनकी दुकानें खुल जा रही हैं। पुलिस को उनके आने का पता किसी घटना को अंजाम देने के बाद ही चल पाता है। आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा। बात केवल लंबगांव की नहीं है। रुद्रप्रयाग से लेकर उत्तरकाशी के हिमाचाल से लगे गांवों तक की है। एसपी टिहरी कहते हैं कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो वे जानकारी जुटाएंगे।

चंद्रशेखर पैन्यूली ने खुला खत लिखा है--
साथियों जैसा कि मैं पहले भी लिख चुका हूं कि मेरे फेसबुक पर लिखी गयी कुछ पोस्टों को इस आधार पर कोड किया गया कि इससे धार्मिक उन्माद फैल सकता है। मित्रों इसी विषय को लेकर टिहरी गढ़वाल पुलिस के लम्बगांव थाने ने मुझे थाने में बुलाकर मुझसे पूछताछ की गयी। जिन पोस्टों पर आपत्ति थी, उन पोस्ट की मुझे प्रिंट आउट कॉपी दिखाई गयी। मुझे बड़ा अफसोस हुआ कि समाज में जिन घटनाओं को लेकर सभी को चिंतित होकर इन विषयों पर खुले तौर से चर्चा और मंथन होना चाहिये। उन्ही बातों को पुलिस ने मुझे थाने बुलाया, जबकि मैं राष्ट्रवादी सोच का व्यक्ति हूं, सभी की उन्नति देखकर खुश होने वाला व्यक्ति हूं, सभी धर्मों, सभी जाति समुदायों का सम्मान करने वाला व्यक्ति हूं। साथियों क्या समाज के लिए, देश के लिखना कहना गुनाह है?
संविधान में धारा 19-क का मतलब ही क्या रह जायेगा, जब किसी के विचारों को दबाने के लिए धारा 295-क के तहत कार्यवाही करने या दबाव डालने की बात हो रही हो। मैंने थाने में भी कहा और आपके माध्य्म से भी कहना चाहता हूं। मेरी पोस्टों से यदि अनजाने में किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं। साथ ही आप लोगों के माध्य्म से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल पुलिस की साइबर सेल से पूछना चाहता हूं कि क्या अपने क्षेत्र, समाज या देश में घटित हो रही घटनाओं पर लिखना, बोलना गुनाह है? मुझे क्यों रडार पर रखा गया है? मेरे सोशल मीडिया पर लिखे लेखों, कथनों से कैसे खतरा है? मैं संविधान के प्रति आस्था और सम्मान रखता हूं, इसीलिए मैं थाने जाकर पुलिस के सामने हाजिर हुआ। थाने में जाना मेरे लिए बेहद दुःखद है, जिससे मुझे मानसिक पीड़ा पहुंची है। सम्मानित पत्रकार साथियों मैं भी आप ही की तरह मिडिया से जुड़ा हुआ हूं। मास कम्युनिकेशन में श्रीनगर से पीजी हूं। आप मेरी इस पीड़ा पर जरूर अपने स्तर से सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे, वरना जैसा आज मुझे थाने बुलाकर दबाव में लाया जा रहा है कल समाज के किसी भी जागरूक नागरिक के साथ ऐसा हो सकता है, क्या स्वतन्त्र देश में कहने-लिखने की आजादी नही है?
0 Comments