पहाड़ समाचार.com
देहरादून...
हिंदी दिवस : सभी को पता है कि आज हिंदी दिवस है। हम जब स्कूल में पढ़ते थे। हिंदी दिवस के दिन निबंध, सुलेख और इमला प्रतियोगिताएं होती थीं। आज भी होती ही होंगीं। हालांकि ये बात अलग है कि अब बोलने का समय है। लोग लिखते कम हैं और बोलते ज्यादा हैं। अंग्रेजी भी कुछ ज्यादा ही बोलने लगे हैं। कुछ बातें ऐसी भी हैं जो हिंदी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा घोषित करने के बाद भी आज तक कई लोग उन बातों को नहीं जानते। आज के बदलते दौर में अलग-अलग भाषाओं का अपना महत्व है। अंग्रेजी भाषा को लोग आजकल ज्यादा महत्व देते हैं, लेकिन हिन्दी भाषा अपनी पहचान बनाए हुए है। आपको शायद पता नहीं होगा कि हिन्दी का नमस्ते शब्द पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा बार बोले जाने वाले शब्द माना जाता है।
हिंदी भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में बोली हौर पढ़ाई जाती है। भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा की खासियत यहीं खत्म नहीं होती। आपको बता दें कि अमीर खुसरो ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने हिन्दी में कविता लिखी थी। वहीं, हिन्दी भाषा के इतिहास पर आधारित पहली साहित्यक रचना ‘‘ग्रासिन द तैसी’’ को माना जाता है, जिसकी रचना फ्रांस के लेखक ने की थी। भारत में जिस तरह से विदेशी भाषाएं पढ़ाई जाती हैं, उसी तरह से अमेरिका की 45 यूनिवर्सिटी में हिन्दी में पढ़ाई की जाती है। जबकि पूरी दुनिया में करीब 175 यूनिवर्सिटी में हिन्दी में पढ़ाई की जाती है।
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस भी मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के नागपुर से 1975 में हुई थी। हालांकि इसे साल 2006 में आधिकारिक दर्जा और वैश्विक पहचान मिली। भारत में सबसे ज्यादा हिन्दी भाषा बोली जाती है। भारत में करीब 77 फीसदी लोग हिन्दी भाषा को लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैंै। हिन्दी की खास बात यह है कि इस भाषा में जिस शब्द का जिस तरीके से उच्चारण होता है, उसे लिपि में उसी तरह ही लिखा जाता है।
ऐसे बनी थी राजभाषा
वैसे तो भारत विभिन्न्ताओं वाला देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग सांस्कृतिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक पहचान है. यही नहीं सभी जगह की बोली भी अलग है। इसके बावजूद हिन्दी भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। यही वजह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दी को जनमानस की भाषा कहा था। उन्होंने 1918 में आयोजित हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने के लिए कहा था।
वैसे तो भारत विभिन्न्ताओं वाला देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग सांस्कृतिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक पहचान है. यही नहीं सभी जगह की बोली भी अलग है। इसके बावजूद हिन्दी भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। यही वजह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दी को जनमानस की भाषा कहा था। उन्होंने 1918 में आयोजित हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने के लिए कहा था।
आजादी मिलने के बाद लंबे विचार-विमर्श के बाद आखिरकार 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिन्दी को राज भाषा बनाने का फैसला लिया गया। भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343 (1) में हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने के संदर्भ में कुछ इस तरह लिखा गया है, ‘‘संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी’’। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा। हालांकि हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने से काफी लोग खुश नहीं थे और इसका विरोध करने लगे। इसी विरोध के चलते बाद में अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा दे दिया गया।

0 Comments