Header Ads Widget

Responsive Advertisement

क्या हुआ यहां नहीं तो, लाहौर में तो दो गज जमीन मिल ही जाएगी

पहाड़ समाचार.com
देहरादून: पेशावार कांड तो आपने सुना ही होगा। अगर इतिहास पढ़ा होगा, तो उस कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का नाम भी जानते ही होंगे। ऐसे नायक, जिनको दुनियाभर में आज भी सलाम किया जाता है। लेकिन, अपने प्रदेश, अपनी जन्मभूमि में उनको कभी उस तरह का सम्मान नहीं मिल पाया। कामरेड वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का नाम महज वोट के लिए प्रयोग किया गया। किसी योजना का नाम और किसी भवन का नाम उनके नाम करने से क्या होगा। उनके जो असल वंशज हैं, ओ सड़क पर आने को मजबूर हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुत्रवधु विमला गढ़वाली कहती हैं, कि क्या हुआ जो यहां से हटा दिए जाएंगे। लाहौर में तो दो जग जमीन मिल ही जाएगी। 

देश बंधु गढ़वाली, महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पोते हैं। उनको हमेशा से इस बात का इल्म रहा कि सरकारों ने कभी उनके असल परिवार को जानने की कोशिश ही नहीं की। उनको साजिशन गुमनाम रखने का प्रसास किया गया। लोग उसमें सफल भी रहे। उनकी मां वि‍मला गढ़वाली से मुलाकात हुई। वे इसलिए परेशान नहीं हैं कि‍, किसी ने गढ़वाली जी के नाम को अपने लाभ के लिए प्रयोग किया। वे इस बात से नाराज हैं कि, खुद को गढ़वाली कहने वाले लोग आज चुप क्यों हैं...? उनकी ऐसी क्या मजबूरी है, जो कुछ कहना और बोलना नहीं चाहते...?

अब आप ही सोचिए कि इसे देश का दुर्भाग्य नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे कि जिस देश के वीर क्रांतिकारियों ने जंगे आजादी की लड़ाई के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उसी आजाद देश के हुक्मरानों ने जंगे आजादी के इन परवानों को क्रांतिकारी से अतिक्रमणकारी घोषित कर दिया। पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के परिजनों से जुडा है जिनको उत्तरप्रदेश वन विभाग ने अतिक्रमणकारी घोषित कर पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया है। विमला गढ़वाली कहती हैं कि आज उन लोगों को शर्म से मर जाना ही चाहिए, तो खुद को गढ़वाली तो कहते हैं, लेकिन जब खुद को साबित करने का वक्त आया तो कहीं छुपकर बैठ गए। 
कुछ और महत्वपूर्ण बातें भी हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मौत की असल वजह क्या रही होगी। लोगों को यही पता है कि उनकी मौत बीमारी के कारण हुई थी। लेकिन, असल बात यह है कि उनको एक चोट लगी थी, जो बाद में उनकी मौत का कारण बनी। उन पर कोटद्वार में ही कुछ लोगों हमला कर दिया था। आज वो नेता हैं। आज वा बड़ी बेशर्मी से उनकी तहसील में लगी आदमकद मूर्ति पर फूल मालएं भी चढ़ाते हैं। 

आजादी की लड़ाई के दौरान 30 अप्रैल 1930 के पेशावर में ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ खुला सैनिक विद्रोह कर अग्रेजों की चुलें हिला देनेन वाले वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजन आज सड़क पर खड़े होने को मजबूर हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुस्तैनी जमीनों को अंग्रेजों ने कुर्की कर दी थी। अभिभाजित उत्तरप्रदेश सरकार ने वीर गढ़वाली को कोटद्वार के निकट हल्दूखाता में कृषि से आजीविका चलाने के लिए 1975 में 10 एकड़ वनभूमि 90 सालों के लिए लीज पर दी थी। लेकिन 1 अक्टूबर 1979 को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के देहांत के बाद यह लीज का बिषय उलझ कर रह गया। 

विमला गढ़वाली बताती हैं कि अनिल बूलनी ने उनसे फोन पर बात की है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने उनको उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर मामले को सुलझाने का भरोसा दिया है। हालांकि यह देखने होगा कि कब तक सरकार इस मसले का हल करती है। वन मंत्री भी केवल बयान देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी इस मसले पर अब तक कुछ नहीं कहा। उनके लिए ये काम बहुत कठिन नहीं है। अब तक मुख्यमंत्री कई संगठनों को प्रदेश में मुफ्त की जमीनें बांट चुके हैं। तो क्या वे पेशावर कांड के नायक परिवार को दो गज जमीन नहीं दे सकते। दे सकते हैं, अगर चाहें तो, लेकिन उसके लिए राजनीतिक लाभ को त्यागना होगा। 

Post a Comment

0 Comments