Header Ads Widget

Responsive Advertisement

‘56’ इंच के सीने से आतंकवाद तक...!

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
‘56’ इंच का सीना। 56 इंच की संख्या ने कभी नहीं सोचा होगा कि भारतीय राजनीति में वह अमर हो जाएगी। उसे बड़ा गर्व हुआ होगा खुद पर कि, मैं 56 इंच हूं। प्रधानमंत्री का सीना जो 56 इंच का हो गया था। कुछ ही दिन के लिए सही, पर 56 इंच की तो औकात बन गई। 1 से लेकर 100 तक की संख्याओं के बीच आखिर उसी का जो नाम आया। ‘56’ इंच का सीना। लगता है अब 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है। ‘56’ का सर्जिकल स्ट्राइक से भी गहरा नाता है। वह सर्जिकल स्ट्राइक जिसके लिए सेना के जवानों ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था और हमारे देश के नेताओं ने उनको राजनीतिक जुमला बना कर रख दिया...। 

दरअसल, ‘56’ इंच और सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी का आज जिक्र करना जरूरी है। हम विश्वुगरु बनना चाहते हैं, जबकि अमेरिका, रूस और चीन समेत दूसरे देश सुपर पाॅवर। किसी हद तक वो उसमें कामयाब भी हो रहे हैं। हमें दुनिया का गुरू बनने का शौक सा चढ़ा है, हर किसी की जुबान से निकल ही आता है। यहीं से सवाल भी शुरू होता है कि आखिर वो देश कैसे विश्वगुरू बन सकता है, जो देश दुनिया में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूचि में तीसरे पायदान पर खड़ा है। क्या हम आतंकवाद और माओवाद के का खत्म किए बगैर विश्वगुरू बन सकते हैं या फिर हमें विश्वगुरू बनने के बजाय इस इन बातों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यहां हर कोई बस बातें ही कर रहा है। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग इस रिपोर्ट को हर साल जारी करता है। इसमें भारत को 2016 और 2017 में लगातार दूसरी बार आतंकवाद से ग्रसित देशों की सूचि में तीसरे स्थान पर रखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ सालों में आतंकी घटनाएं किस हद तक बढ़ गई हैं। रिपोर्ट ने आंकड़े भी जारी किए हैं। उनमें कई चैंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में सुरक्षाबलों पर सबसे अधिक हमले नक्सली करते हैं। 2017 में हुए विभिन्न हमलों में 53 प्रतिशत हमलों के लिए सीपीआई-माओवादी को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसे इस्लामिक स्टेट (आईएस), तालिबान और अल-शबाब के बाद दुनिया का चैथा बड़ा आतंकी समूह बताया गया है। 

अब एक नजर आंकड़ों पर भी डाल लेते हैं, 2017 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातें बढ़ी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में राज्य में आतंकी हमलों में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि इन हमलों में जान गंवाने वालों की संख्या में 89 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2017 में 860 आतंकी हमले हुए, जिनमें से 25 प्रतिशत अकेले जम्मू-कश्मीर में हुए। इससे आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में आतंकवाद पिछले कुछ सालों के मुकाबले दो सालों में सबसे अधिक बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments