पहाड़ समाचार.com
देहरादून...
अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में देशभर में सबसे पहले अनशन पर बैठने वाले, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्विद्यालय श्रीनगर से पत्रकारिता में परास्नातक, प्रतापनगर तहसील (टिहरी) के पूर्व ABVP प्रमुख, लंबगांव राइंका के पूर्व जनरल मॉनिटर, लंबगांव राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ महासचिव, गढ़वाल विश्विद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र के छात्र प्रेस परिषद के पूर्व अध्यक्ष, गोपेश्वर (चमोली) में ABVP के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे, श्रीनगर गढ़वाल में ABVP के पूर्व नगर मंत्री, गढ़वाल विश्विद्यालय की संयुक्त छात्र परिषद के मीडिया प्रभारी और विवि में ईमानदारी के बल पर UR का चुनाव लड़ने वाले चंद्रशेखर पैन्यूली आज अपनी ही सरकार और मित्र पुलिस के निशाने पर हैं।

उन्हें 12 सितंबर को लंबगांव थाने बुलाकर पुलिस कहती है आप सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहते हैं और आपकी पोस्ट से काफी लोग प्रभावित होते हैं। इसलिए आप सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न डालें की कोई दूसरा व्यक्ति आपके विचारों से प्रभावित हो। चूंकि 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। हम ये जानना चाहते हैं ऐसे आदमी से कैसे खतरा हो सकता है जो उसी संगठन का कार्यकर्ता हो और रात-दिन उसी संगठन के लिए कार्य करता हो। ABVP के कई पदों पर रहा रहा हो। छात्र जीवन में कमलेश्वर मंदिर में 4 बार विश्व शांति,भारत की अखण्डता एकता के लिए खड़े दिए रखता हो। दूसरी बात बीजेपी का मतलब सिर्फ बड़े-बड़े सफेदपोश नहीं है। ये पार्टी लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज लहलहाती फसल है और उन्हीं लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं में एक युवा कैडर को कैसे खतरा माना जा रहा है?
चंद्रशेखर पैन्यूली का दोष सिर्फ इतना है कि वो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के माध्यम से अपने समाज की पीड़ा को सोशल मीडिया पर लगातार उजागर करते हैं। टिहरी बांध बंधने से उनका प्रतापनगर क्षेत्र काले पानी की सजा काट रहा है। यदि समाज की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज उठाना अपराध की श्रेणी में आता है तो ये अपराध समाज के हर जागरूक व्यक्ति को बार-बार करना चाहिए।
साथ ही हमें पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान सिखाया गया था कि यदि अच्छी पत्रकारिता करनी है तो निज़ाम (सरकार) के साथ कदमताल नहीं करना है। उसके लिए अलग से दरबारियों और लेखकों की एक लंबी फौज पहले से ही तैयार रहती है। जो केवल निज़ाम के जयकारों में मशगूल रहती है। उन्हें समाज की पीड़ाओं से कोई सरोकार नहीं होता। उन्हें हर तरफ अच्छा ही दिखाई देता है। लेकिन जब इन सबके विपरीत कोई अपने समाज या क्षेत्र की पीड़ा को उजागर करता है तो उनका हश्र भी चंद्रशेखर पैन्यूली जैसा ही होता है। हम पुलिस से पूछना चाहते हैं कि आखिर वो लोग कौन हैं? जिनके इशारे पर छात्रनेता और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पैन्यूली को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। हमने आज तक उनकी कोई भी पोस्ट ऐसी नहीं देखी जो समाज के भीतर विघटन पैदा करती हो अथवा दंगे भड़काने का कार्य करती हो। आखिर पुलिस उन वास्तविक अपराधियों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही जो लगातार समाज और राष्ट्र के भीतर नित नए-नए अपराधों को जन्म दे रहे हैं और खुलेआम घूम रहे हैं।
पुलिस उन तक पहुंचने में इसलिए नाकाम है चूंकि वो लोग सफेदपोश की पनाहगाह में अपराध की फसल को लहलहा रहे हैं। लोगों को अच्छी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाए समाज में द्वेष फैलाने का कार्य किया जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटने का अर्थ है कि उनके इरादे नेक नहीं है।
नोट : लेखक...डी.एस. चौहान पत्रकार हैं. पत्रकार होने के साथ ही शानदार कवि भी हैं.
0 Comments