Header Ads Widget

Responsive Advertisement

'शत्रु' ने कहा बोलने की पूरी आजादी देते थे 'अजातशत्रु'

पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली। अपनी बेबाकी के लि‍ए जाने, जाने वाले फिल्म एक्टर और बिहार की पाटलिपुत्र सीट से सांसद शत्रुघन सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्‍‍‍‍‍‍होंनेे कहा कि वाजपेयी मुझे 'कालीचरण' के नाम से पुकारते थे। उन्होंने अटल और आडवाणी को अपना राजनीतिक गुरु और पिता समान बताया। साथ कहा कि‍‍ अटल जी बोलनेे की पूरी आजादी देते थेे।      


शत्रुघन ने कहा कि वह वाजपेयी ही थी, जिन्होंने उनको नाना देशमुख और मदन लाल खुराना के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था। सांसद ने कहा कि वाजपेयी ने हमेशा उनको आगे बढ़ाने का काम किया था। उन्‍होंने आगे कहा कि‍ आज बोलने में लोेगों को तखलीफें होती हैं, लेकि‍न अटल जी के साथ पूरी आजादी होती थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एतिहासिक लाहौर बस सेवा के दौरान वह वाजेपयी की बिल्कुल पिछली सीट पर बैठे थे। उन्होंने कहा था बस में हम लोग खूब हंसी मजाक करते हुए गए थे, वह एक यादगार यात्रा था।  भाजपा नेता ने कहा कि वाजपेयी के समय में बोलने की पूरी आजादी थी। जो दिमाग हो उसको दिल खोलकर बोला जा सकता था। लेकिन आज एक अजीब सा डर कायम है। किसी को अपने मन की बात बोलने की आजादी नहीं है। वाजपेयी हमेशा बहस और डिबेट को प्रोत्साहित करते थे। इसका परिणाम यह था कि पार्टी में लोकतंत्र कायम था।


Post a Comment

0 Comments