Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पीएम की सुरक्षा में तैनात थे सफेद टोपी वाले सुरक्षा कर्मी

पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान पीएम मोदी पैदल चलते हुए स्मृति स्थल तक गए। पीएम मोदी ने यह फैसला अचानक लिया था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी तैयारी पहले ही कर थी। इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं। उनमें कहा गया है कि पीएम की सुरक्षा के लिए भीड़ में 600 आईबी के जवान और 50 शार्पशूटर तैनात किए गए थे। इसके अलावा भीड़ में कार्यकर्ताओं के रूप में भी सुरक्षाकर्मी सफेद टोपी पहने पीएम और दूसरे नेताओं के बाहर घेरा बनाकर चल रहे थे। 


पहले ये खबर थी पीएम मोदी सीधे स्मृति स्थल पहुंचेंगे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना शेड्यूल बदलकर अंतिम यात्रा में पैदल चलने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई नेता पैदल चल रहे थे। वहीं, पीएम मोदी का भारी जनसैलाब के साथ पैदल चलने का फैसला सुनकर सुरक्षाकर्मी एक बार हैरान रह गए थे। 

पीएम मोदी ने जब पैदल चलने का निर्णय लिया तभी सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने दोनों पीएम और अमित शाह को अपने घेरे में ले लिया था। आईबी ने दिल्ली पुलिस के कई जवानों को सादी वर्दी और सफेद टोपी में कार्यकर्ताओं के रूप में भीड़ में शामिल कराया था।एसपीजी ने स्मृति वन स्थल में सेना, नेवी और वायुसेना के जवानों को भी तैनात करा दिया था। चारों तरफ सुरक्षा का कड़ा घेरा बना दिया गया था क्योंकि पीएम मोदी कई नेताओं के साथ पैदल चल रहे थे। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर शार्पशूटर भी तैनात किए गए थे।

खबरों के मुताबिक, भारी संख्या में जवानों को पीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया था। 700 कमांडों एनएसजी, एसपीजी और स्वाट टीम के तैनात किये गये थे, 600 खुफिया विभाग के जवान भीड़ के साथ चल रहे थे। जबकि करीब 600 सीसीटीवी कैमरे पूरे रास्ते में लगाए गए थे। वहीं, 3200 सुरक्षाकर्मी बीजेपी मुख्यालय से स्मृतिवन स्थल तक सुरक्षा में तैनात थे। पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान पैदल चल रहे थे। वहीं, उनकी सुरक्षा में लगे जवान चप्पे-चप्पे पर नजरें गड़ाए हुए थे।

Post a Comment

0 Comments