पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने की अटकलों पर चुनाव आयोग ने पूर्ण विराम लगा दिया है। अटकलें लगाई जा रही थी कि कि अप्रैल-मई 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को आगे खिसका कर नवंबर-दिसंबर में होने वाले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और राजस्थान विधानसभा चुनाव के साथ कराया जा सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ओ.पी.रावत ने औरंगाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान इन चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पिछले दिनों कहा था कि अगर चुनाव एक साथ कराए जाते हैं, तो चुनाव आयोग इसमें सक्षम है। चुनाव आयोग ने बाकायदा यह बताया था कि उनको कितनी वीवीपैड की जरूरत होगी।
अब अचानक बदले उनके रूख को लेकर ही अटकलें लगाई जानें लगी हैं। हाल ही में यह भी चर्चा हुई थी बीजेपी भी एक साथ चुनाव कराने को लेकर तैयारियों कर रही है। प्रधानमंत्री लगातार एक साथ लोकसभा और राज्यसभा चुनाव कराने की बातें करते आ रहे हैं। उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों से इसका एलान भी किया। हालांकि बाद में बीजेपी ने अटकलों को खारिज कर दिया था।
मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान ने सियासी गलियों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। लोग सवाल कर रहे हैं कि पहले जो उन्होंने चुनाव करा सकने की बातें कही थी। क्या वे किसी के दबाव में थे। या बगैर व्यवस्थाओं को जायजा और आंकलन किए ही उन्होंने बयान जारी किया है। इस बार उन्होंने एक लाइन का सीधा और साफ बयान दिया है। नो चांस एट आॅल।

0 Comments