Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दायित्व को लगी जीरो टाॅलरेंस की नजर


प्रदीप रावत (रवांल्टा)
जीरो टाॅलरेंस पता नहीं क्या बला है ये...। लोग कहते तो हैं कि इसमें सबकुछ जीरो हो जाता है बल...। नौकरी, विकास, आपदा प्रभावितों की मदद से लेकर सबकुछ। जब इतना सबकुछ जीरो हो सकता है तो फिर ये भाजपा वालों ने दायित्व-उयित्व का हल्ला क्यों मचा रखा है। हो जाने तो उसे जीरो...। उनको लगा भी यही रहा है कि कहीं दायित्व भी जीरो का शिकार तो नहीं हो गया...? वैसे भी क्या करोगे दायित्व लेकर। जब फिगर वाले ही कुछ नहीं कर रहे तो जीरो वाले क्या झंडा गाढ़ देंगे। दायित्व भी गजब की चीज लगती है। हर कोई उसके पीछे ऐसे भागा जा रहा है कि सरकार को भी जीरो करने में पीछे छोड़ने पर तुले हैं। 
जीरो टाॅलरेंस की सरकार है। सरकार सोच रही है बल कि जीरो टाॅलरेंस कहीं फिगर में ना बदल जाए। दायित्व के चक्कर में नेता अभिनेता बने फिर रहे हैं। तरह-तरह के नाटक कर अपने आकाओं को मोहित करने में मेनका बने फिर रहे हैं। नेता जी भी अपनों के लिए कुछ कर भले ही नहीं पा रहे हों...पर बयान जारी कर वो भी नाटक कर ही ले रहे हैं। सरकार को धमकी भी दे रहे हैं...। 
भला हो त्रिवेंद्र सिंह रावत का जो दायित्व नहीं दे रहे। कम से कम बोझ तो कम है। दायित्व दे दिया तो फिगर वाले जीरो टाॅलरेंस का फिगर बढ़ना पक्का है। दायित्व देवता की चाहत रखने वालों को भी तो अपना फिगर बढ़ाना है। और कुछ नहीं, दो-चार गाड़ी-घोड़ा, बंगला-संगला और दो-चार चेले-चपाटे तो पाल ही लेंगे। थोड़ा बहुत जीरो टाॅलरेंस में से अगर बच भी गया तो दो-चार ट्रांसफर और पोस्टिंग भी पार लगा देंगे। धन्य हो दायित्व देव की...। 
मैं तो कहता हूं सीएम साबह बिल्कुल मत देना दायित्व। जिसको जो करना हो, करे। क्या करना चाहते होंगे दायित्व धारण करने के बाद...। इनसे कहो ऐसे ही क्यों नहीं कर लेते, जो करना है। कुर्सी के पीछे कब तक भागोगे। अपना खर्चा भी बढ़ाओगे और हमारा बेड़ा गर्ग भी करोगे। सरकार के पास पहले ही पैसा नहीं है। बेचारी कर्ज का बोझ ही नहीं उठा पा रही...। तुम्हें क्या सरकार खाख उठाएगी। वेतन-भत्ते, दफ्तर का खर्चा। इतने में तो पांच-सात कर्मचारियों का वेतन निकल आएगा। सीएम साबह आपको जीरो टाॅलरेंस की कसम...मत देना इनको दायित्व। फिर मत कहिएगा किसी ने बताया नहीं। 

Post a Comment

0 Comments