Header Ads Widget

Responsive Advertisement

न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ ने अटल जी की जगह ट्वीट कर दी जॉर्ज फर्नांडीस की फोटो

पहाड़ समाचार.com
नई दिल्‍ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजपेयी के निधन पर न सिर्फ देश बल्कि, विदेशों में भी लोगों में दुख का माहौल है। इसी कड़ी में चीन की तरफ से भी उनके नि‍धन पर शोक व्‍यक्‍त कि‍या गया। जल्‍दबाजी में चीन की न्‍यूज एजेंसी ने उनके निधन पर ट्वीट करते समय ऐसी गलती कर दी, जिसके बाद एजेंसी को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। चीन की न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ ने वाजपेयी के निधन की खबर को ट्वीट किया, लेकिन फोटो पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस की ट्वीट कर दी। चीन की ऐजेंसी ने जार्ज फर्नाडीस की फोटो पोस्‍ट करने के बाद से ही एजेंसी पर लोग हमला कि‍या जा रहा है। आपको बता दें कि‍ समता पार्टी के संस्‍थापक फर्नांडीस की तबियत भी इस समय खराब है। उनका उपचार चल रहा है। 

फोटा साभार टवीटर 

एजेंसी पर भड़के लाेेेग   
शिन्‍हुआ ने जैसे ही यह गलती की वैसे ही लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए और इस गलती को सुधारने के लिए कहा। कुछ लोगों ने जो सुपरस्‍टार जैकी चेन की फोटो और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की फोटो को भी चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के नाम के साथ ट्वीट कर शिन्‍हुआ का मजाक भी उड़ाया। कई घंटों तक शिन्‍हुआ ने इसी ट्वीट को बरकरार रखा था। एम्‍स ने गुरुवार को शाम पांच बजकर पां‍च मिनट पर वाजपेयी के निधन की जानकारी को सार्वजनिक किया था।

जार्ज फर्नाडीज भी बीमार
एम्‍स की तरफ से कहा गया, 'श्री वाजपेयी को 11 जून को भर्ती कराया गया था और पिछले नौ हफ्तों से डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी थी। दुर्भाग्‍य से उनकी हालत पिछले 36 घंटों में और बिगड़ गई थी और उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था। हमारी कई कोशिशों के बाद भी आज हम उन्‍हें बचा नहीं सके।' बुधवार को एम्‍स की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया था कि वाजपेयी की हालत काफी गंभीर हो गई और उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments