देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता आज अपने प्रिय नेता को खोकर शोकाकुल है। श्रद्धेय श्री अटल जी के निधन से भारतीय राजनीति के एक युग का अवसान हुआ है। वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में श्रद्धांजलि स्वरूप उत्तराखंड में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जायेगा।
इस अवधि में राज्य में जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते है, वह राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। राज्य में राष्ट्रीय शोक के दिवसों में कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नही किये जायेंगे तथा शुक्रवार 17 अगस्त को प्रदेश के समस्त राजकीय कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं/अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

0 Comments