Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महिलाओं ने कहा : सरकार सुरक्षा की गारंटी वाली राखी बांध दीजिए

पहाड़ समाचार.com
देहरादून: उत्तराखंड महिला मंच ने खुलेतौर पर आज एलान कर दिया है कि अगर सरकार उनकी और अबोध बच्चियों की सुरक्षा नहीं कर सकती है, ताो सरकार को खुद को बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं समझना चाहिए। महिलाओं की चिंता, चिंतन और उनका जज्बा। प्रदर्शन के दौरान बेहद मजबूती के साथ नजर आया। भारी बारिश के बावजूद महिलाएं अच्छी संख्या में जुटी। महिलाओं का कहना है कि कल राखी है। सरकार से उनको कुछ नहीं चाहिए। सरकार उनकी कलाई पर सुरक्षा की गारंटी वाली राखी बांध दे बस। सरकार को ऐसा तो करना ही होगा। महिलाओं ने जो मुद्दे उठाए हैं। वो बहुत गंभीर और संवेदनशील हैं। 


महिलाओं की मांग है कि हमारे राज्य में बलात्कार व महिला असुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। जबकि हमेशा से उत्तराखंड महिलाओं के लिए सुरक्षित रहा है। पिछले कुछ वर्षों से हमारे राज्य में बलात्कार,एसिड अटैक, महिलाओ की हत्या और तरह तरह से यौनिक अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ते ही जा रही हैं। कुछ महीनों पहले रुद्रप्रयाग जिले के अगस्तमुनि कस्बे में बलात्कार की एक झूठी अफवाह के चलते जनता सड़क पर उतर आई थी। तोड़-फोड़ भी हुई। आम समझदार नागरिक और प्रशासन की समझदारी से बहुत बड़ी दुर्घटना टल गयी।

उत्तरकाशी में एक मासूम बच्ची के साथ बलत्कार के बाद बर्बरता से हत्या कर दी गई । अफवाह फैलाई गई कि 4 मुस्लिम युवकों ने उस बच्ची का गैंगरेप किया। जबकि आरोपी स्थानीय पीड़ित परिवार का जानने वाला निकला। पौड़ी जिले में एक फेरी वाले को एक बच्ची से छेड़खानी के झूठे आरोप में गांव वालों ने उसके साथ मारपीट की और ग्राम प्रधान के सामने उससे पत्र लिखवाया गया।

एक ओर तो महिला हिंसा की घटनाएं बढ रही हैं। सरकार महिलाओं को सुरक्षा का विश्वास नहीं दिला पा रही है। अपराधियों पर कोई त्वरित कार्यवाही नही हो रही है। इतना ही नहीं , ऐसी घटनाओं को भी सत्तासीन पार्टी के लोग अपने राजनैतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिशें कर रहे हैं,जो निंदनीय है। उत्तराखंड में अपराध को अपराध की तरह ना देख कर संप्रदाय विशेष के विरोध में माहौल बनाना और घटना का सांप्रदायिकरण करना है। जिस तरह इस तरह की घटनाओं को एक खास संप्रदाय के खिलाफ भड़काने में इस्तेमाल किया गया उसका संज्ञान लेना चाहिए। 

ऐसे मामलों का सांप्रदायीकरण करने की जगह महिला हिंसा के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। इस तरह के तत्वों पर रोक लगाने के लिए कठोर कार्यवाही की जाए। यह अपेक्षा संविधान के तहत बनी आपकी सरकार से है। राष्ट्रीय दृष्टि बधितार्थ, राजपुर रोड देहरादून की बच्चियों ने संस्थान के शिक्षकों पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें गलत तरह से छूते हैं। संस्थान में इन दृष्टिबाधित बालिकाओं की बात को जांच के दायरे में ना लाकर सिरे से नकारा गया है। जब कि पहले भी इस संस्थान का अध्यापक एक छात्र के साथ दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार हुआ था।

हमारी मांगें
1-उत्तराखंड में महिला हिंसा के मामलों में शीघ्रातशीघ्र फास्ट ट्रैककोर्ट का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।
2- विद्यालयों में बालिकाओ के लिए सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण अनिवार्य हो।
3- सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिशाखा समिति के अंतर्गत हर बिभाग में सेक्सुअल हैरसमेंट कमेटी का गठन दो माह के अंदर हो जाये और उसे सार्वजानिक किया जाये।
4-अफवाह फैलाने वालों की पहचान करके उन्हें इस तरह दंडित किया जाये और उनकी पहचान सार्वजानिक की जाये।
5-राज्य तथा जिलो में जे,एस, मेहता,समिति द्वारा दिए गए सुझाआंे के बाद बनाये गए वन स्टॉप सेंटर का प्रचार प्रसार कर उन्हें मजबूत बनाया जाये।
6- राज्य तथा जिलों में कन्याभ्रूण हत्या को रोकने वाली समिति तथा घरलू हिंसा से महिलाओ का उत्पीड़न रोकने के लिए बनाई गयी प्रक्रियाओं को तीव्र, मजबूत और अधिकार संपन्न बना कर उन्हें सार्वजानिक किया जाये।

Post a Comment

0 Comments