Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कलम पर बैन क्यों, लि‍ख्‍ाना बंद कर दें क्‍या...?


पहाड़ समाचार.com

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
लगता है सरकारें मीडिया को कुचलकर ही दम लेंगी। यह चिंता का विषय है। चिंता तब और बढ़ जाती है, जब न्याय के मंदिर भी सरकारों के नजरिए से सोचने लगें। ताजा मामला बिहार का है। बिहार में देश और दुनिया में चर्चित हुए मुजफ्फपुर शेल्टर होम मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट ने मामले से जुड़ी रिपोर्टिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। हद तो तब हो गई, जब कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी मामले से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पर रोक का सर्कुलर जारी कर दिया। 


कोर्ट के फैसले पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि यह मामला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के जरिए सामने आया था। जिसकी पूरे देश में मीडिया ने जमकर कवरेज की थी। खुलासा होने के बाद मीडिया ने ही एक-एक कर मामले की तह तक पहुंचकर आरोपियों को सामने लाने में सफलता हासिल की थी। मीडिया में लगातार और बेबाक लिखे जाने के बाद ही बिहारी की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को अपने पद से त्याग पत्र देना पड़ा था।

मीडिया ने ही मामले की जांच कर रहे सीबीआई के इंस्पेक्टा का जांच के बीच में ही तबादला कर दिया गया था। तब कोर्ट ने ही सरकार पर सवाल उठाए थे, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरी सरकार और कोर्ट कहना क्या चाह रहे हैं। अगर इस मामले की रिपोर्टिंग नहीं होती, तो शायद टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की रिपोर्ट केवल एक दस्तावेज बनकर रह जाती। मामले से जुडे़ कई आरोपी सामने नहीं आ पाते। आखिर मीडिया को डराया और बैन क्यों किया जा रहा है। 

एबीपी न्‍यूज के हाल के मामले से सभी वाकिफ हैं। देश में हालात बदतर होते जा रहे हैं। दुनिया के नक्शे पर भी हम मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर और नीचे गिरते जा रहे हैं। सवाल यह है क्या ये गिरते रहने का सिलसिला तब तक चलता रहेगा। जब तक अंतिम पायदान पर ना पहुंच जाएं। इस बात का ना तो किसी के पास जवाब है और ना ही कोई कुछ सवाल करना चाहता है। कुछेक लोग ही मामले को लेकर मुखर हैं। ज्यादातर ने खुद के लिए ही खतरा लिए हुए चुप्पी साध रखी है, जो एक दिन उन्हीं को लील लेगी।  

Post a Comment

0 Comments