देहरादून (जौलीग्रांट): विकासशील देशों में भारत पहला ऐसा देश बना गया है, जहां बायोफ्यूल ईंधन से किसी हवाई जहाज ने उड़ान भरी हो। उत्तराखंड के आईआईपी के वैज्ञनिकों ने वह कर दिखाया। सोमवार को दिन उत्तराखंड और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। देश में पहली बायोफ्यूल ईंधन से उड़ान यहीं से भरी गई। इस उपलब्धि के साथ भारत कनाडा, अमेरिका और आस्ट्रेलिया जैसे विकाशील देशों की जमात में शामिल हो गया है। इस सफल उड़ान के साथ ही भारत को तेल के लिए अरब देशों पर होने वाली निर्भरता भी कम हो जाएगी।
सोमवार को भारत के नाम एविएशन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि जुड़़ गई। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बायोफ्यूल से उड़ान भरने वाले विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश के पहले जैविक ईंधन से चलने वाले विमान की टेस्ट फ्लाइट कामयाब रही। आईआईपी के वैज्ञानिकों ने इस बायोफ्यूल तैयार किया है, जिससे देश का पहला बायोफ्यूल विमान हवा में कामयाबी के साथ उड़ता नजर आया।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि, “टेस्टिंग उड़ान के बाद स्पाइसजेट के इस विमान को जॉली ग्रांट से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावतन ने खुशी जताते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जब आईआईपी देहरादून के वैज्ञानिकों की टीम ने एक सपने को सच करके दिखा दिया।

0 Comments