Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, हालचाल जानने पहुंचे पीएम मोदी

पहाड़ समाचर.com
नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई। उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी पीम मोदी को दी गई, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) पहुंचे और पूर्व अटल बिहारी वाजपेई का हाल चाल जाना। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और  पीयूष गोयल ने भी एम्स मेें जाकर पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है  क्यों उनकी तबीयत  नाजुक बनी हुई है। उनको पिछले 3 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है।
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। इसके बाद स्मृति ईरानी उन्हें देखने के लिए एम्स पहुंची थीं। स्मृति ईरानी ने वाजपेयी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मुलाकात की और पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पूर्व प्रधानमंत्री को बीते 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें यूटीआई इंफेक्शन, लीवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह से अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक बताई जा रही है। एक्‍स के अनुभवी डॉक्‍टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है

Post a Comment

0 Comments