नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बताई
जा रही है। उनकी हालत को देखते हुए ग्वालियर से उनके जनदीकी रिस्तेदारों को बुला
लिया गया है। वाजपेयी की हालत तो देखते हुए भाजपा ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित
कर दिए गए हैं। देश के तमाम दलों के नेता और राजनीतिक हस्तियां उनका हालचाल जानने
एम्स पंहुच रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता वहां जमे हुए हैं। कुछ
देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वहां पंहुच सकते हैं। उत्तराखंड समेत भाजपा की सत्ता वाले सभी राज्य सरकाराेें ने भ्ाी अपने कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। एम्स अस्पताल से उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें उनकी हालत बेहद नाजुक बताई गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती हैं।
उनकी हालत में पिछले 36
घंटे में अचानक
भारी गिरावट आ गई थी। देर रात को उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया गया था। उसमें
उनकी हालत चिंताजनक बताई गई थी। अटल जी का हेल्थ बुलेटिन साढ़े 10 बजे जारी किया जाना था, लेकिन अब तक उनका बुलेटिन जारी नहीं किया जा
सकता है।
जिस तरह से नेताओं को जमावड़ा एम्स में लग रहा है। देश के तमाम बड़े नेता वहां
पंहुच रहे हैं। उससे लग रहा है कि उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। नेताओं के
चेहरों पर उनकी नाजुक हालत की स्थिति की चिंता उनके प्रशंसकों को और समर्थकों के
चेहरों पर साफ देखा जा सकता है। देशभर में उनकी स्वस्थता के लिए दुवाएं और
प्रर्थनाएं की जा रही हैं।

0 Comments