पुरोलाःःप्रदेश में हरेला पर्व का आगाज हो गया है। हरेला पर्व के तहत देशभर में जन जागरण रैली निकाली गई और पौधरोपण किया गया। इसीके तहत भारतीय शिक्षा समिति से सम्बद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज पुरोला के छात्रों ने हरेला पर्व के सप्ताह भर के कार्यक्रमों का आगाज जनजागृति रैली से किया।
रैली पुराने अस्पताल कालोनी से होते हुए नगर, तहसील परिसर, से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरोला तक पंहुची। जहां मुख्य अतिथि स्वरूप चन्द रमोला व उनकी टीम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.पी. जखमोला ने पौध रोपण किया। इस अवसर पर अमीन सिंह, प्रेम सिंह, सन्दीप कुमार, उत्तम सिंह, अष्टम सिंह असवाल, नगर संघचालक आर एस एस, शैलजा महासंगठन की रेखा रावत,अनीता रावत मोजूद रहे।
मीडिया प्रभारी गोपाल रावत ने बताया कि हरेला पर्व के दौरान विद्यालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रम अगले 1 सप्ताह तक आयोजित किए जाएंगे ।16 जुलाई को पौधारोपण, 17 को निबन्ध प्रतियोगिता, 18 को भाषण, 19 को गीत प्रतियोगिता और 20 जुलाई को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

0 Comments