Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जनता जाए भाड़ में, साहब बैडमिंटन खेलेंगे

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
फिरकी बाज हैं साहब। गजब हैं। ऐसी फिरकी कि सारे स्पिन गेंदबाज भी पानी मांगते फिरेंगे। ओ भी फाइलों की फिरकी। विकास की फाइलें फुटबाल सी हो गई हैं और साबहों की फाइलें फिरकी गेंदबाजी की तरह। पहाड़ के पुलों की फाइलें वहीं घूम रही हैं। फुटबाल की तरह। कभी इस अधिकारी के पास, कभी उसके पास। आलम यह है कि नदियों और गदेरों के पुलों की फाइलें कई सालों से लोग पोस्ट तक नहीं पहुंच पाई हैं। इधर, साहब की फाइल चलाओ घूम फिर के विकेट पर ही लगती है। फाइल की फिरकी ऐसी कि सीधे फाइनल होकर ही बाहर आती है। यानि बजट रिलीज होने के बाद ही पता लगता है कि साबह ने काम भी कर दिया और तमाम भी हो गया।  
अल्टिमेट हैं ओम साबह। जनता मरे, तो मरे। साबह को कोई फर्क नहीं पड़ता। पड़ेगा भी कैसे। हम पहाड़ी और साबह मैदानी। चंट-चालक। जो कह दें, किसी की क्या मजाल, कि उनकी फाइल रोक दे। पहाड़ में लोग तारों पर झूल कर नदियों में डूब कर मर रहे हैं। यहां साबह को एक बिल्डिंग से दूसरी पर जाने में मुश्किल हो रही है। खिलाड़ी दर-दर भटक रहे हैं और साबहों को एक करोड़ का बैडमिंटन हाॅल चाहिए। अब लोग कहेंगे कि कहतें हैं। जनाब काम ही ऐसा कर रहे हैं। 
सरकार कहती है कि उनके खिलाफ शाजिश हो रही है। हम कहते हैं कि सरकार के अधिकारी जनता के खिलाफ शाजिश रच रहे हैं। पहाड़ के खिलाफ शाजिश। चमोली से लेकर उत्तरकाशी के हिमाचल से लगे क्षेत्र में नदियों पर झूलती तारों पर मौत की ट्रालियां सरक रही हैं। आपके पास पुल बनाने का बजट नहीं और आप सचिवालय के भीतर बैडमिंटन कोर्ट बनाएंगे। गजब हैं जनाब। परसौं की ही तो बात है, मोरी ब्लाॅक में नदी पार करते हुए ट्राली से गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा। साबह इन मौतों के जिम्मेदार कहीं ना कहीं आप ही हैं। सोचिए...।  
जारा सोच तो देखिए। सचिवालय के बगल वाले सरकारी स्कूल का विस्तार इसलिए नहीं हो सकता कि भविष्य में सचिवालय का विस्तार होगा, तो वहां कार्यालय बनेंगे। और जनाब हैं कि सचिवालय के भीतर ही बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए 1 करोड़ का बजट पास करा गए। इस एक करोड़ में कुछ जिंदगियां बच सकती थी। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा। बजट से एक-दो छोटे पुल तो बनी ही जाएंगे। 50-50 लाख के। अधिकारियों को मोटी तनख्वा मिलती है। बैडमिंटन एकेडमी ज्वाइन कर लीजिए। कुछ भला एकेडमी वालों का भी हो जाएगा और आप की चर्बी भी गल जाएगी।  
सीएम साबह हैं कि मानते ही नहीं। कितने मसलों में किरकिरी झेलने के बाद भी आंखें बंद कर साबह पर भरोसा कर लेते हैं। मुख्य सचिव तो कहीं नजर ही नहीं आते। हेली सेवा, धुमाकोट हादसा, सचिवालय में पुल, बैडमिंटन कोर्ट, सड़कों की मरम्मत के लिए बजट रिलीज नहीं करने जैसे कई मामले हो चुके हैं। कब मानेंगे आप। लोगों की उम्मीदें हैं आपसे। जीरो टाॅलरेंस तो अब लोगों को जीरो ही लगने लगा है। सीएम साबह हम उत्तराखंडी तो हैं ही, पहाड़ी भी हैं। मैदान में मत सिमटिए। उत्तराखंड का मतलब मैदान बिल्कुल भी नहीं है। मैदान भी हमारा ही है, लेकिन पहाड़ को यूं सिसकता और दम तोड़ता कब तक देखते रहेंगे। 

Post a Comment

0 Comments