नेशनल डेस्क
उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत धूल की चपेट में है। धूल ने पूरी तरह से शहर और पहाड़ों को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे जहां दिन में ही लोगों को कम दिखाई दे रहा है। वहीं, वाहनों की लाइटें भी दिन में ही जलानी पड़ रही हैं। यह धूल लोगों के स्वासथ्य को भी प्रभावित कर सकती है। साथ ही पूर्व में जारी आंधी की चेतावनी को देखते हुए यह और अधिक खतरनाक हो सकती है। धूल से बचने के लिए मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। धूल के कण आपको बीमार कर सकते हैं।
जानकारों की मानें तो हवा के कम दबाव और तापमान अधिक होने के कारण धूल के कण ऊपर उठ रहे हैं। लगातार हवा का दबाव कम होने से धूल के कण तेजी से ऊपर उठ रहे हैं, जिससे समस्या और गहराती जा रही है। अधिक तापमान और उमस के कारण अगले 24 से 36 घंटों में आंधी की चेतावनी मौसम विभाग पहले ही जारी कर चुका है। लोगों को इसमें संभलकर रहने की जरूरत है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने अर्लट जारी किया है, जिसमें यह कहा गया है कि अगले 24 घंटे के भीतर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में तेज अंधड़ और धूलभरी आंधी आ सकती है, जिसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
आसमान में धूल के कणों के कारण आसमान में पीलापन नजर आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे अस्थमा, टीबी, दिल की बीमारी और रक्तचाप से परेशान लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सिरदर्द और चक्कर भी सकते हैं। आंखों में जलन जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। विशषज्ञों ने मास्क लगाकर निकलने की बात भी कही है।

0 Comments