खेल डेस्क
फगानिस्तान के युवा लेग स्पीनर राशिद खान इन दिनों दुनियाभर में अपनी गेंदबाजी से छाए हुए हैं। राशिद ने वन-डे और टी-20 में भले ही कई रिकार्ड अपने नाम किए हों। आईपीएल में दुनिया के कई दिग्गजों को अपनी स्पिन के जाल में फंसाया हो, लेकिन टेस्ट में फिलहाल राशिद खान पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। यहां उन्होंने रिकार्ड जरूर बनाया, लेकिन वो अनचाहा रिकार्ड है। वे इस रिकार्ड को शायद ही याद रखना चाहते हों। उनके नाम पहले ही मैच में 34.5 ओवरों में 154 रन खर्च करने का अनचाहा रिकार्ड जर्द हो गया है।
राशिद खान ने हाल ही में देहरादून में बांग्लादेश के साथ हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उससे पहले उन्होंने आईपीएल में दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को आउट कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। वीराट कोहली और एबी डिविलियर जैसे बल्लेबाजों को उन्होंने बोल्ड किया था। राशिद खान वन-डे में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
टेस्ट में उनकी टीम को उनके सीमित ओवरों के खेल जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसमें फिलहाल वे पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। केवल राशिद खान ही नहीं। पूरी अफगानिस्तान टीम ने पहले ऐतिहासिक टेस्ट में कुछ खास असर नहीं छोड़ा। टीम एक इंनिंग और 262 रनों के बड़े अंतर से हार गई। इससे एक बात साफ हो गई है कि टेस्ट खेलने और प्रदर्शन में सुधार के लिए अभी अफगानिस्तान को और मेहनत करनी होगी। हालांकि कुछ अफगानी खिलाड़ियों खासकर गेंदबाजों ने कुछ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी जरूर की।
0 Comments