cjkyh ,Dlçsl &7
जगमोहन चोपता
cराली का पूरा तप्पड़ पहाड़ के टूटने से बना पत्थर मिट्टी का विशाल टीला ही तो था। जिसके साक्ष्य पीपल के पेड़ के मैदान के सामने बड़े-बड़े पत्थरों के विशालकाय ढेर थे जिनको देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता था। पत्थरों के इस विशालकाय ढेर को बराली डाबौर कहते थे। बड़े-बड़े पत्थरों के बीच नागफनी और अन्य झाड़ियां खूब पनपती थी। जहां छिपकली, जंगली मुर्गी, तितर, बंदर, जहरीले सांपों के साथ-साथ कभी-कभी भालू की उपस्थिति रहती थी। गांव वालों के लिये भी यह डाबौर घराट के पाथर, उरख्यला, और सिलोटा बनाने के लिये पत्थर की खान थी। वहां अक्सर छेनी और हथौड़े की आवाजों से उपजा संगीत जब-तब सुनाई देता था।
इसी डाबौर और पिपल के पेड़ के बीच में नालेनुमा मैदान था। इसको मैदान के बजाय किक्रेट स्टेडियम कहना ज्यादा ठीक होगा। क्योंकि यह क्षेत्र के बच्चों के लिये क्रिकेट खेलने की पसंदीदा जगह थी। यहां बारों महीने क्रिकेट मैच निर्बाध रूप से चलता था। मैच बच्चों द्वारा खुद बनाये गये बैट व जुराब से बनाई गेंदों से होता था। इसमें चोट लगने या खर्च का कोई झंझट नहीं था। बच्चों के बीच मैच के हार जीत को लेकर छुट पुट झड़पे होना आम था।
किक्रेट मैच में जीतने वाली टीम को जग, थाली या ग्लास ट्रॉफी के रूप में दी जाती थी। यदि जग का मैच हो रहा हो तो क्षेत्र में यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैच से ज्यादा चर्चाओं में रहता था। भीमल के बने स्पम्प व बैट और जुराबों की बनी गेंद से होने वाले मैच में खूब उत्साह रहता था। यह वह दौर था जब चोपता से सोबन सिंह इन खेलों में मुख्य खिलाड़ी के तौर पर उभर रहे थे। उनके खेल में दिनों दिन आने वाले निखार ने उनको चोपता टीम का मुख्य बल्लेबाज बना दिया था। छोटू और उनके साथी इन मैचों में अपनी टीम के उत्साह में हल्ला गुल्ला करने से ही संतोष करती थी।
उस दौर में गेंद और बैट अधिकांशतः बच्चे खुद ही बनाते थे। लेकिन पप्पू भाई की बनाई गेंदों और बैट की धमक पूरे इलाके में होती थी। मोजे के अन्दर फटे कपड़ों को डालकर धागे से सिली गई गेंद के मुरीद पूरे इलाके के बच्चे थे। अपने हमउम्र बच्चों के बीच पप्पू भाई की इमेज किसी प्रतिष्ठित व्यापारी जैसी थी। गेंद या बैट खरीदने में पैंसे तो लगते ही थे साथ ही पप्पू भाई की खुशामद भी करनी पड़ती थी कि भाई जी हमें गेंद या बैट बना दो। एक तरीके से वे गेंद और बैट के ऑन डिमाड सप्लाई करने वाले सप्लायर थे। अच्छा क्रिकेट खेलने के साथ ही यह उनका बचपन का व्यवसाय बन गया था।
जुराबों के फटने के बाद भी उनकी मांग या उपयोगिता जरा भी कम नहीं होती थी, उल्टे यह और बढ़ जाती थी। कहीं जुराबों को सुखाने के वक्त हवा से जरा इधर उधर गिर जाने पर उनके सीधे बॉल में तब्दील होने के पूरे पूरे चांस थे। ये भी हो सकता था कि आपकी खोई हुई जुराबों से आप क्रिकेट मैच खेल रहे हों और आपको पता ही न चले कि यह मेरी खोई हुई जुराबें हैं। कुल मिलककर उस दौर को जुराबों का स्वर्ण काल भी कहा जा सकता था।
लेकिन समय के साथ साथ बच्चों के इस हुनर को बाजारवाद की नजर लगी और जुराबों की गेंद और भीमल के बैट किसी सपने जैसा हो गये। बाजार कैसे किसी का बचपन ही नहीं उसके हुनर, कौशल और आत्मनिर्भता को लील लेता है बराली का क्रिकेट मैदान इसका गवाह था।
जारी....

0 Comments