देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के एफआरआई स्थित मैदान में योगासन किए। इससे पहले उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महोत्सव में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग अलग-अलग देशों के लोगों को एक साथ जोड़ने का भी काम कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड वर्षों-वर्षों से योग का बड़ा केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि यह वह देवभूमि है, जो अपनी ओर आकर्षित करती है। PM मोदी ने एफआरआई में 50,000 लोगों के साथ योगासन किए। उन्होंने लोगों से योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही कि कहा यह देवभूमि है और देवभूमि से एक संदेश जाना चाहिए।

0 Comments