थैंक्यू अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जिसने देहरादून के रायपुर स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनया। वरना प्रदेश में अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग रट रही सरकार और क्रिकेट एसोसिएशनों के चक्कर में तो स्टेडियम चक्कर ही काटता रहता। अभी बस एक स्टेडियम में ही मैचे होना है। हल्द्वानी स्टेडियम को अभी पंख लगने बाकी हैं। कुमाऊं वाले गोलज्यू देवता से प्रार्थना कर रहे होंगे कि कोई आए और उनके स्टेडियम को भी गोद ले ले।
चलो ये तो बात हुई स्टेडियम की। अब असली बात पर आते हैं। जिससे हर किसी को बस परेशानी ही होती है। वह हैं सवाल। कभी-कभार हम भी सवाल छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक सवाल छोड़ रहा हूं। पता नहीं किसको कहां पकड़ ले। प्रदेश में क्रिकेटिया भूत प्रदेश की युवा प्रतिभाओं पर ऐसे लगे हैं कि छूटने का नाम ही नहीं ले रहे। लगता है इन भूतों को हटाने के लिए किसी बड़े जगरी या ओझा के पास जाना होगा।
ऐसे भूत कि प्रदेश के युवाओं पर से इनका दोष नहीं निकल रहा। क्रिकेट एसोसिएशनों के अलग-अलग रागों ने प्रदेश के युवा क्रिकेटरों का भविष्य ही चौपट पट कर दिया। बेचारे युवा दूसरे प्रदेशों के क्रिकेट को चमका रहे हैं। अभागा उत्तराखंड एसोसिएशनों के झगड़े में ही फंस कर रह गया। इसका नतीजा यह है कि आज तक प्रदेश में क्रिकेट को मान्यता नहीं मिल पाई। मुख्यमंत्री से लेकर खेलमंत्री तक ने भी वार्ता कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं अुआ। आज हमारे प्रदेश के युवा दूसरे प्रदेशों और देश का नाम क्रिकेट की दुनिया में रोशन कर रहे हैं।
...प्रदीप रावत (रवांल्टा)


0 Comments