Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कैबिनेट बैठक से झील में गिरे विस्थापन के सपने

\प्रदीप रावत (रवांल्टा)
टिहरी झील में प्रदेश के राजा, उनके मंत्री और राजदरवारियों ने दरबार सजाया। राजा ने भी एलान किया था और खबरनबीसों ने भी लोगों की अधूरी मांगों के पूरा होने की उम्मीद जगाई थी। कुछ ने सपने भी दिखाए। खैर उनकी कोई गलती भी नहीं है। लोग आजकल सपने देखना ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मजे की बात यह सुनने में आई है कि लोग कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद टिहरी झील में अपने हिस्से का विकास ढूंढ रहे थे बल...। अरे भयंकर चर्चा फैल गई थी क्षेत्र में। लोग कह रहे थे बल कि, 415 परिवारों के विस्थापन की फाइल झील में गिर गई है। यहां तक तो ठीक था, लेकिन जब ये पता चला कि ओ डूब रही है, तो लोग उसको बचाने के लिए झील में ही कूद पड़े। कब तक सरकार लोगों को आश्वासनों की झील में डुबोकर उनकी उम्मीदों को मारती रहेगी ?  इस सवाल का जवाब कभी मिलेगा भी या नहीं। कुछ पता नहीं। असल सवाल यह है कि क्या सरकार ऐसे ही झीलों पर तैरकर लोगों के सपनों को डुबोती रहेगी। लोगों की उम्मीदों को लगे पंखों को ऐसे ही बेरहमी से काटती रहेगी। कब तक सरकार रावण बनकर जटायू के पंखों को काटेगी। अरे छोड़ो हम क्यों चिंता करें...नेगी जी ने गाया था। सबि लंग्यां जुगाड़ मा, जनता जाए भाड़ मां। नेताओं का क्या वो तो इसी फार्मुले पर काम करते हैं और जनता भी भाड़ में जाने के लिए तैयार रहती है।
राजा, महाराजा और महारानियों की जय-जयकार आज भी हो रही है। पहले भी होती थी। सरकार जी आप तो  आम आदमी थे बल...। कहीं आप पर भी राजाओं वाले महाराजा बनने के गुण तो नहीं आ गए। आ गए तो छोड़ दीजिए...वरना जनता टिहरी राजशाही की तरह किसी दिन आपकी भी छुट्टी कर सकती है। फिलहाल अपको लोकशाही में पांच साल का मौका मिला है। साबित कर सकते हो तो कर लो...फिर मत कहना बताया नहीं।
चलो अब टिहरी वालों का दर्द बताते हैं। दर्द तो सारे प्रदेश को हो रहा है, लेकिन झील में टिहरी वालों के सपने डूबे थे। मैं सोच रहा हूं कि सरकार का दरबार तैरती मरीना बोट पर सजा था। लोगों को उम्मीद भी थी कि उनकी उम्मीदें तैरंगी, उड़ान भरेंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बात यह है कि दर्जनभर पंपिंग योजनाएं सरकारी पंप नहीं मिलने के कारण फुस्स हो गई। बौराड़ी स्टेडियम क्लीन बोल्ड तो नहीं हुआ, लेकिन रन आउट जरूर हो गया। टिहरी जिले में मेडीकल काॅलेज के दावे और सपने नेताओं ने खूब दिखाए और लोगों ने देखे भी खूब...। सुनो सरकार जितना खर्च मरीना में किया...उससे एक पेयजल योजना का निर्माण हो सकता था। डोबरा चांटी को अब भी चांटे लग रहे हैं। ये चांटे कब खत्म होंगे। कुछ नहीं पता। ये सरकार ओ सरकार सब आई। एक चली गई, दूसरी जाने को तैयार है। पहली सरकार ने भी सरकारी खजाने का खूब चपत लगाई। अब भी चपत लग ही रही है। पता नहीं कब तक लगेगी। जागो नहीं तो सत्ता के सपनों की लिमिट पूरी हो जाएगी...बल। फिर बंद और खुली आंखों से भी सपने नहीं देख पाएंगेकृ। जनता जनार्दन जी आप सपने देखने छोड़ों और राजा जी आप दिखाने...। हमे तो सपने देख-देखकर उनींदे हो गए बल...।




Post a Comment

0 Comments